
Ranchi : तमाड़ थाना क्षेत्र के तैमारा घाटी में एक ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे की बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि विपरित दिशा से आ रहे बाइक को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया. वहीं ट्रक की स्पीड ज्यादा थी जिसकी वजह से यह दुर्घटना हुई.
इसे भी पढ़ें- जनता के बोल- ‘जीतेगा तो मोदी ही, तेजस्वी की रैली में तो बस जहाज देखने आए हैं’
स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को जानकारी
घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए रांची के रिम्स भेजा दिया. जहां उनकी मौत हो गयी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
पुलिस ने बताया कि सभी मृतक बुंडू के रहने वाले थे. वहीं पुलिस इस मामले की जांच में जुट गयी है. इधर घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिवार में मातम का माहौल है.
इसे भी पढ़ें- रांची में PM मोदी का आज रोड शो, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम




