ChaibasaJamshedpurJharkhandJharkhand Panchayat

Chakradharpur : होयोहातु पंचायत में मेंजो हांसदा व चंद्री में संतोषी सांडिल बनीं उपमुखिया

Chakradharpur : चक्रधरपुर प्रखंड के होयोहातु और चंद्री पंचायत में मंगलवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2022 के विजय प्रत्याशियों का शपथ ग्रहण तथा उप मुखिया का निर्वाचन किया गया. चंद्री पंचायत में निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ बाल किशोर महतो, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह पंचायत राज पदाधिकारी मनोज कुमार सिन्हा, होयोहातु पंचायत में निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ संजय कुमार सिन्हा, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीइइओ विजय कुमार की मौजूदगी में निर्वाचन कार्य संपन्न कराया गया.

संतोषी सांडिल मुखिया के मत से उपमुखिया चुनी गयीं. संतोषी सांडिल और प्रतिद्वंद्वी वार्ड-7 की निर्वाचित वार्ड सदस्य रेणुका गिरि को 5-5 मत मिले थे. बराबरी पर मुखिया सुरुमनी बारला ने अपने मत का प्रयोग कर संतोषी सांडिल को निर्वाचित कर दिया. इधर, होयोहातु पंचायत की उप मुखिया निर्वाचित मेंजो हांसदा हुई. मेंजो हांसदा को 9 में से 7 वोट मिले हैं. जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी को मात्र 2 वोट मिले. निर्वाचित उप मुखिया को निर्वाची पदाधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र सौंपा गया. इससे पहले निर्वाची पदाधिकारियों द्वारा नव निर्वाचित मुखिया तथा वार्ड सदस्यों को गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी. उप मुखिया का निर्वाचन के बाद उन्हें भी गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी. मौके पर पंचायत सेवक और रोजगार सेवक भी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- Jamshedpur breaking : गालूडीह बिरसा वाटर पार्क में हादसा, युवक की मौत

Related Articles

Back to top button