
Ranchi: शराब घोटाला मामले के तीन आरोपी सुधीर कुमार दास, सुधीर कुमार और नीरज कुमार सिंह 12 जून से दो दिनों की पुलिस रिमांड पर होंगे. एसीबी की टीम इनसे दो दिनों तक पूछताछ करने के बाद 14 जून को एसीबी कोर्ट में प्रस्तुत करेगी. एसीबी की ओर से इन तीनों से पूछताछ के लिए चार दिनों की रिमांड मांगी गई थी, लेकिन कोर्ट ने दो दिन की ही अनुमति प्रदान की है. दरअसल, 21 मई को पूर्व जीएम फाइनेंस सुधीर कुमार दास, जीएम सुधीर कुमार और कर्मचारी नीरज कुमार सिंह को एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया गया था. नीरज कुमार सिंह प्लेसमेंट एजेंसी का कर्मचारी है.
बता दें कि, छत्तीसगढ़ के मॉडल को अपनाकर झारखंड में शराब नीति बनाई गई थी, यह वर्ष 2022 में लागू हुआ था. फर्जी बैंक गारंटी पर दो प्लेसमेंट एजेंसी को काम दी गई थी. होलोग्राम बनाने वाली कंपनी हो या मेन पावर सप्लाई करने वाली कंपनी हो या फिर थोक शराब का ठेका लेने वाली कंपनी हो सभी की इसमें संदिग्ध भूमिका बताई गई है.




