Crime NewsJamshedpurJharkhandMain Slider

जमशेदपुर : आइपीएल पर सट्टा लगाते छह गिरफ्तार, सरगना भी धराया

Ranchi: जमशेदपुर में आइपीएल सट्टा लगाने वाले सरगना कन्हैया प्रसाद समेत छह लोग शनिवार को गिरफ्तार किये गये.

बिष्टुपुर पुलिस ने इन सभी को रंगे हाथों दबोचा. उनके पास से 7050 रुपये, सट्टा की छह रसीद बुक, सट्टा ड्रॉ का नंबर लिखी चार कॉपियां, सट्टा का नंबर लिखा थर्मोकोल बोर्ड और एक पेन बरामद किया है.

इसे भी पढ़ें – रांची में 11 से चलेंगी सिटी बसें, एक में 15 यात्री ही बैठेंगे, किराया हो सकता है डबल

ये हुए हैं गिरफ्तार

गिरफ्तार सट्टेबाजों में कन्हैया प्रसाद, सरफराज, जाहिद हुसैन उर्फ मिंटू, पवन कुमार चौधरी, धर्मेंद्र यादव और राजा खान शामिल हैं.

सीसीआर डीएसपी अरविंद कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ये छहो आरोपी पिछले कई दिनों से क्षेत्र में जुआ खेलवा रहे थे.

इसे भी पढ़ें – दूसरे व तीसरे दर्जे की नौकरियों के लिए इंटरव्यू खत्म, केन्द्र की बड़ी घोषणा

ऐसे धराये सट्टेबाज

कुमार ने यह भी बताया कि बिष्टुपुर बाजार के चूना शाह बाबा मजार के पास सट्टेबाजी और जुआ के संचालन की सूचना मिली थी. उसके बाद बिष्टुपुर थाना प्रभारी रणविजय शर्मा ने टीम गठित की.

सूचना थी कि कन्हैया प्रसाद साव के कार्यालय में सट्टा की पर्ची काटी जा रही है जहां आइपीएल क्रिकेट पर भी दांव लगता है.

सूचना के आधार पर टीम ने कन्हैया प्रसाद साव के कार्यालय को घेर कर छापामारी की और कन्हैया को गिरफ्तार किया. उसकी निशानदेही पर अन्य पांच भी दबोच लिये गये.

इसे भी पढ़ें – गिरिडीह: लॉकडाउन में सूरत से लौटे प्रवासी मजदूर ने काम नहीं मिलने पर की खुदकुशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button