
- केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा- 23 राज्य, आठ केंद्र शासित राज्यों में लागू होगी व्यवस्था
New Delhi: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि देश में अब तक 23 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों में ग्रुप-बी (गैर-राजपत्रित) और ग्रुप-सी के पदों के लिए साक्षात्कार को खत्म कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि अब लिखित परीक्षा के आधार पर नौकरी में चयन की प्रक्रिया अपनायी जायेगी.
केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय के एक बयान के अनुसार सिंह ने कहा कि 2016 के बाद से केंद्र सरकार में ग्रुप-बी (गैर-राजपत्रित) और ग्रुप-सी के पदों के लिए साक्षात्कार को खत्म कर दिया गया है.
इसे भी पढ़ें – कृषि सुधार कानून को क्रांतिकारी परिवर्तन बताने वाली भाजपा केवल अडाणी विलमर को लाभ पहुंचाना चाहती है : जेएमएम
मोदी की सलाह पर हुई व्यापक कवायद
बयान में कहा गया है कि पीएम मोदी की सलाह पर कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने एक व्यापक कवायद की और जनवरी, 2016 से केंद्र सरकार में भर्ती के लिए साक्षात्कार को समाप्त करने की घोषणा की प्रक्रिया पूरी कर ली.
मंत्री ने कहा कि 2015 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साक्षात्कार को समाप्त करने का सुझाव दिया था और लिखित परीक्षा के आधार पर नौकरी में चयन की बात कही थी.
इसे भी पढ़ें – दो करोड़ 90 लाख लड़कियां-महिलाएं Modern Slavery की शिकार : UN की रिपोर्ट
कुछ राज्य नहीं थे सहमत
जितेंद्र सिंह ने कहा कि कुछ राज्य नौकरियों के लिए साक्षात्कार कराने के इच्छुक थे जबकि कई राज्य इंटरव्यू खत्म कराने के पक्ष में थे.
सिंह ने इस बात पर संतोष जताया कि काफी समझाने और बार-बार याद दिलाने के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख सहित भारत के सभी आठ केंद्र शासित प्रदेशों और देश के 28 राज्यों में से 23 में साक्षात्कार कराना बंद हो गया है.
इसे भी पढ़ें – आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने कहा, भारतीय मुसलमान दुनिया में सर्वाधिक संतुष्ट




