JharkhandMain SliderRanchi

रांची में 12 से चलेंगी सिटी बसें, एक में 15 यात्री ही बैठेंगे, किराया हो सकता है डबल

  • बिना मास्क पहने नहीं कर सकेंगे यात्रा

Ranchi  :  कोरोना महामारी को लेकर राजधानी में चल रहे सिटी बस का परिचालन बंद हो गया था. लॉकडाउन के दौरान शहर की सभी आर्थिक गतिविधियों के बंद भी रहीं. अब जब अधिकांश आर्थिक गतिविधियां सामान्य होने लगी है, तो इसे देखते हुए नगर आयुक्त ने सिटी बसों को पूर्व निर्धारित मार्गों पर चलाने का निर्देश दे दिया है.

इन बसों का परिचालन आगामी 12 अक्टूबर यानी सोमवार से होगा. अपने निर्देश में नगर आयुक्त ने कहा है कि आम नागरिकों की सुविधा के लिए परिवहन सचिव के दिये दिशा-निर्देश के आलोक में इन सिटी बसों का परिचालन किया जायेगा. परिचालन से पहले सभी सभी बसों को पहले सेनेटाइज किया जायेगा. बिना मास्क के यात्री को बस में यात्रा नहीं करने दिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें – दूसरे व तीसरे दर्जे की नौकरियों के लिए इंटरव्यू खत्म, केन्द्र की बड़ी घोषणा

करीब छह माह बंद रहा परिचालन

राजधानी में इन सिटी बसों का परिचालन करीब छह माह बाद होने जा रहा है. निगम के ट्रांसपोर्ट सेल की मानें तो मार्च में लॉक डाउन लगने के बाद से ही सिटी बसों का परिचालन बंद कर दिया गया था. अनलॉक में बसों के परिचालन को मिली छूट के बाद दोबारा सिटी बसों के परिचालन का निर्णय लिया गया है.

इन बसों का परिचालन फिलहाल पुराने दो रूटों पर ही होगा. इसमें एक रूट कचहरी चौक से होकर महात्मा गांधी रोड (मेन रोड) होते हुए राजेंद्र चौक तक शामिल है. दूसरा रूट किशोरी यादव चौक, कचहरी, कांटाटोली, सुजाता चौक, डोरंडा, हिनू, बिरसा चौक होते हुए धुर्वा गोल चक्कर तक है.

इन सिटी बसों का परिचालन सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक होगा. ट्रांसपोर्ट सेल के अधिकारी की मानें, तो लॉकडाउन से पहले दोनों रूटों पर 51 सिटी बसें चलती थीं. अभी 7 खऱाब हैं. ऐसे मे कुल 44 बसों का परिचालन होगा. यानी दोनों रूटों में 22-22 बसें चलेंगी.

इसे भी पढ़ें – राजस्थान : पुजारी परिवार का धरना खत्म, गहलोत सरकार का 10 लाख मुआवजा, नौकरी का वादा, अंतिम संस्कार किया गया  

आर्थिक बोझ न प़ड़े, इसलिए किराया को बढ़ाकर 10 रूपये लेने की है तैयारी

बसों में जितनी सीटें होगी, उससे आधे यात्री ही यात्रा कर पायेंगे. एक सिटी बस में 29 यात्री बैठ सकते है. ऐसे में कोरोना संक्रमण देख एक बार में केवल 15 यात्री ही यात्रा कर पायेंगे.

माना जा रहा है कि बसों को चलाने में निगम पर ज्यादा आर्थिक बोझ न पड़े, इसे देखते हुए यात्रियों से 5 रूपये की जगह 10 रुपये किराया लिया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें – गढ़वाः बच्चों के विवाद में बीच-बचाव कर रही महिला की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button