ChaibasaJharkhand

चाईबासा : पुलिस और भाकपा माओवादी के बीच मुठभेड़, एक जवान शहीद, एक SPO की भी मौत

Chaibasa: जिले के कराईकेला थाना क्षेत्र के जोनो गांव में रविवार को पुलिस और नक्सली के बीच मुठभेड़ हुई. दोनों ओर से हुई गोलीबारी में पुलिस का एक जवान शहीद हो गया. शहीद जवान का नाम लखिंद्र मुंडा है. जबकि गोलीबारी में पुलिस के एक SPO की भी गोली लगने से मौत हो गयी है. दोनों को सीने में गोली लगी थी. दोनों को  चक्रधपुर के अस्पताल लाया गया था. जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. शहीद जवान लखिंद्र मुंडा चक्रधपुर डीएसपी का बॉडीगार्ड था.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों के गांव में आने की गुप्त सूचना  पुलिस को पहले ही मिली थी. सूचना के बाद पुलिस गांव पहुंची थी. इसी दौरान नक्सलियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी.

इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलीबारी की. जिसके बाद नक्सली फायरिंग करते हुए भागने में सफल रहे. आईजी अभियान साकेत सिंह ने इसकी पुष्टि की है.

इसे भी पढ़ें – #MNREGA: 50 दिनों में बाहर से झारखंड लौटे 70809 लोगों के बने जॉब कार्ड, 107684 लोगों को मिल सकेगा काम

यहां बता दें कि नक्सलियों के खिलाफ लगातार पुलिस सर्च  अभियान चला रही है. इस घटना के बाद से इलाके की घेराबंदी कर दी गयी है. साथ ही घटनास्थल और उसके आसपास पुलिस का सर्च अभियान जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button