
Ranchi: राजधानी के नामकुम थाना क्षेत्र निवासी विल्सन लकड़ा ने आत्महत्या कर ली. मृतक का शव सिदरौल पंप के पीछे जंगल मे बिजली के खम्भे से लटका हुआ बरामद किया गया है. नामकुम थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि युवक की पहचान विल्सन लकड़ा के रूप में हुई है और युवक की पॉकेट से मिले उसके आधार कार्ड से उसकी पहचान की जा सकी है. उन्होंने बताया कि मृतक विक्षिप्त युवक था. मृतक यूवक की आधार कार्ड में जोरार भट्ठा कोचा जोरार पता लिखा हुआ है.फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गयी है. हालांकि पुलिस के अनुसार ये मामला आत्महत्या का है.
इसे भी पढें- टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने देवी सीता पर दिया था ये बयान,दर्ज हुई एफआईआर




