
New delhi: अमेरिका में डेमोक्रेट सांसद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटिटिव में आज (11 दिसंबर) महाभियोग प्रस्ताव पेश करेंगे. डेमोक्रेटिक नेता और हाउस की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने प्रस्ताव पारित कराने के लिए आवश्यक वोट मिलने की आशंका जताते हुए सभी डेमोक्रेटिक सांसदों से वाशिंगटन पहुंचने की अपील की है.
अमेरिकी संसद पर पिछले दिनों हमले के मद्देनजर प्रस्ताव लाया जा रहा है.विपक्ष इस हमले के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जिम्मेदार मान रहा है. सिनेटर पैट टूमी ने कहा, मुझे लगता है कि ट्रंप ने महाभियोग चलाने वाला अपराध किया है. हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि राष्ट्रपति को हटाने के लिए वह मतदान में हिस्सा लेंगे या नहीं.
उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं मालूम कि डेमोक्रेट क्या करने जा रहे हैं. मैं इस बात से चिंतित हूं कि क्या सदन किसी चीज का पूरी तरह राजनीतिकरण तो नहीं करने जा रहा है. गत शनिवार को सदन की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने डेमोक्रेट सांसदों को पत्र भेजकर कहा कि ट्रंप को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए, लेकिन महाभियोग के लिए वोट कम हैं.
पेलोसी ने लिखा, जिन्होंने हमारे लोकतंत्र पर हमला करने के लिए उकसाया, उन्हें दोषी ठहराया जाना बेहद जरूरी है. इस बात को चिह्नित करना जरूरी है कि इस कृत्य को एक राष्ट्रपति द्वारा बढ़ावा दिया गया. इस बीच कुछ रिपब्लिकन ट्रंप के बचाव में उतर आए हैं. प्रमुख रिपब्लिकन और उनकी कैबिनेट की दो महिला मंत्रियों ने कहा कि विभिन्न मतों के लोगों ने व्हाइट हाउस पर चढ़ाई की थी, लेकिन उस घटना के बाद ट्रंप को काफी अलग-थलग कर दिया गया है.
इसे भी पढ़ेंःएयर इंडिया के महिला पायलटों ने रचा इतिहास, पुरुष पायलट के बगैर भरी 16,000 किमी की सीधी उड़ान




