
- घर के किसी सदस्य को नहीं पहुंची कोई चोट
- सूचना देने के बावजूद समय पर नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम
Ranchi/Khunti : गैस सिलिंडर के विस्फोट कर जाने से एक घर जलकर राख हो गया. यह हादसा बुधवार की सुबह नौ बजे बुढ़मू के गेसवे गांव में हुआ, जिससे लाखों की संपत्ति का नुकसान हो गया. हालांकि, इस हादसे में किसी व्यक्ति को कोई चोट नहीं पहुंची है.
इसे भी पढ़ें – भाजपा ने सरकार से पूछा ‘क्या हुआ तेरा वादा’, कहां है नौकरी और कहां है बेरोजगारी भत्ता
खाना बनाने के दौरान लीक हुआ सिलिंडर और लग गयी आग
बताया जा रहा है कि गेसवे गांव में लालू महतो के घर में बुधवार सुबह यह हादसा उस वक्त हुआ, जब लालू महतो समेत घर के अन्य सदस्य अपने खेत में काम करने गये थे. घर में सिर्फ लालू महतो की पत्नी मौजूद थी, जो गैस चूल्हे में खाना पका रही थी. इसी बीच गैस लीक होने की वजह से सिलिंडर में आग लग गयी, जिसने देखते ही देखते भीषण रूप ले लिया और सिलिंडर विस्फोट कर गया.
इसे भी पढ़ें – किडनैपर्स के चंगुल से आजाद हुए रातू के मो आजाद, बोले- पुलिस कुछ देर और नहीं पहुंचती, तो किडनैपर्स मेरी हत्या कर देते
जब ग्रामीणों ने आग बुझा दी, तब पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम
सिलिंडर विस्फोट के बाद देखते ही देखते घर में आग लग गयी. घर का सारा सामान जल गया. आग इतनी भीषण थी कि घर के आस-पास के ग्रामीण भी आग फैलने के डर से अपने घरों से बाहर निकल गये. वक्त बीतने के साथ आग और धधकती गयी. ग्रामीणों ने घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी. जब अग्निशमन विभाग आग बुझानेवाली गाड़ियां नहीं पहुंची, तो ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया. ग्रामीणों के ही प्रयास से आग बुझ गयी. जब आग बुझ गयी, तब रांची से फायर ब्रिगेड की गाड़ी वहां पहुंची.
इसे भी पढ़ें – हाइटेक पुलिसिंग का आम नागरिकों को मिलेगा लाभ, घर बैठे कर सकेंगे लोग शिकायतः डॉ वकारीब




