
Hazaribagh: हज़ारीबाग के पूर्व सांसद सह सीपीआइ के झारखंड राज्य सचिव भुनेश्वर प्रसाद मेहता के पगमिल रोड स्थित घर में अपराधी घुस आये. अपराधियों ने भुनेश्वर प्रसाद मेहता की पत्नी और परिजनों पर जानलेवा हमला कर दिया जिसमें पूर्व सांसद की पत्नी घायल हो गईं. जिनका स्थानीय अस्पताल में इलाज कराने के बाद घर पर इलाज चल रहा है. मामले में लोहसिंगना थाना पुलिस के एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. अपराधी तीन की संख्या में थे और गाड़ी में बम लगा होने की बात कह कर घर में प्रवेश कर गये. बाद में भुनेश्वर प्रसाद मेहता की पत्नी ने अदम्य साहस दिखाया और अंत तक एक युवक को पकड़ कर रखा और पुलिस के हवाले किया. इधर मामले में भुनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि इस तरह की घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए.
सूचना पाकर सदर विधायक सहित कई नेता पंहुचे
घटना की जानकारी पाकर हज़ारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल, नगर निगम के डिप्टी मेयर राजकुमार लाल, जदयू के प्रदेश महासचिव बटेश्वर प्रसाद मेहता सहित कई गणमान्य लोग भुनेश्वर प्रसाद मेहता के आवास पहुंचे और उनकी घायल पत्नी की कुशलक्षेम पूछी. सदर विधायक मनीष जायसवाल ने इसे गम्भीर मामला बताते हुये कहा कि पुलिस को जल्द अन्य अपराधियों को गिरफ़्तार कर इसका खुलासा करना चाहिए इस तरह से घर में घुसकर घरवालों को बंधक बनाना और उनके साथ जानलेवा हमला किया जाना जघन्य अपराध है. हमलोग हज़ारीबाग पुलिस के वरिय अधिकारियों से भी मांग करेंगे की इस तरह के कुकृत्य का उद्भेदन जल्द हो ताकि ऐसी घटना की पुनरावृति न हो सके और अपराधी भी ऐसे अपराध करने की हिमाकत ना जुटा सके.
मामले की जांच की जा रही हैः एसपी
इधर मामले में हज़ारीबाग SP मयूर पटेल ने कहा है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है गिरफ्तार युवक से लगातार पूछताछ चल रही है मामले का जल्द उद्भेदन किया जायेगा और अन्य अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
इसे भी पढ़ें – मांगों को लेकर 70 हजार पुलिसकर्मी 20 को भूखे रह कर करेंगे ड्यूटी



