
Ranchi: बूटी क्रिकेट क्लब की खिलाड़ी कुमारी पलक का चयन ( NCA) नेशनल क्रिकेट अकादमी कैंप के लिए हुआ है. कुमारी पलक ऑलराउंडर है और बाएं हाथ की बल्लेबाज और दाएं हाथ की तेज गेंदबाज हैं . हाल ही में पलक का चयन राज्य U -15 में किया गया था जो टीम की कप्तान थी. अच्छै प्रर्दशन की वजह से इसका चयन N.C.A में किया गया है.यह कैंप अनंतपुर ( आनंद्रा क्रिकेट एकेडमी) में 29 अप्रैल से 23 मई तक चलेगा. इस उपलब्धि पर कोच पंचित कुमार महतो और बूटी क्रिकेट क्लब के सभी सदस्यों ने पलक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है और उसे सभी सदस्यों ने मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया.
इसे भी पढ़ें: चोरी की बाइक पर स्नैचिंग करने वाले दो अपराधी मारवाड़ी कॉलेज के पास गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं 10 केस




