
New Delhi: महिला प्रीमियर लीग के 12वें मैच में गुजरात जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से 19 रन से जीत दर्ज की. बेथ मूनी की अगुवाई वाली टीम ने मंधाना की सेना के खिलाफ लीग की पहली जीत दर्ज की. हालांकि, गुजरात की इस जीत से अंक तालिका में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 199 रन बनाए. इसके जवाब में आरसीबी आठ विकेट खोकर सिर्फ 180 रन बना सकी. इस मुकाबले में आरसीबी के लिए जॉर्जिया वेयरहैम के अलावा कोई भी महिला बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं. उन्होंने 22 गेंदों में छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 48 रन बनाए. हालांकि, वह इस पारी को अर्धशतक में तब्दील नहीं कर पाईं.
पारी की शुरुआत करने उतरीं स्मृति मंधाना और सब्बिनेनी मेघना के बीच 31 रन की साझेदारी हुई. भारतीय स्टार बल्लेबाज 24 रन बनाकर आउट हुईं. वहीं, मेघना चार रन बना सकीं. इस मुकाबले में एलिस पैरी ने 24, सोफी डिवाइन ने 23, ऋचा घोष ने 30, सोफी मोलिनेक्स ने तीन और सिमरन बहादुर (नाबाद) ने एक रन बनाया. यूपी के लिए एश्ले गार्डनर ने दो विकेट लिए जबकि कैथराइन और तनुजा को एक-एक सफलता मिली.
आरसीबी के खिलाफ गुजरात जाएंट्स ने पांच विकेट खोकर 199 रन बनाए. सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरीं लौरा वोल्वार्ड्ट और बेथ मूनी ने विस्फोटक प्रदर्शन किया. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 78 गेंदों में 140 रन की विशाल साझेदारी हुई. लौरा ने 45 गेंदों में 76 रन बनाए. वहीं, कप्तान मूनी 85 रन बनाकर नाबाद रहीं. आरसीबी के खिलाफ फीबी 18 रन, एश्ले गार्डनर 0, दयालन एक और वेदा एक रन बनाकर नाबाद रहीं. वहीं, कैथराइन ब्राइस एक रन बनाकर नाबाद रहीं. गुजरात के खिलाफ आरसीबी के लिए सोफी मोलिनेक्स और जॉर्जिया वेयरहैम ने एक विकेट चटकाया.
गुजरात ने इस जीत के साथ अंक तालिका में अपना खाता खोल लिया है. दो अंकों के साथ टीम पांचवें नंबर पर है. वहीं, आरसीबी छह अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है. शीर्ष पर आठ अंकों के साथ दिल्ली की टीम है जबकि तीसरे स्थान पर मुंबई इंडियंस है. चार अंकों के साथ यूपी वॉरियर्स चौथे पायदान पर है.




