
Ranchi: झारखंड सरकार के 153 डीएसपी का मूवमेंट आर्डर जारी कर दिया है. डीजीपी के आदेश पर आईजी मानवाधिकार ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है. इनमें प्रमोशन से बने डीएसपी समेत रेगुलर डीएसपी भी शामिल है. दयानंद आजाद का लातेहार में किये गये तबादला को विलोपित करते हुए पाकुड़ में पदस्थापित किया गया है. वहीं पाकुड़ में दिलीप खलखो के तबादले को विलोपित कर जैप-10 में पदस्थापित किया गया है.
देखें पूरी सूची : Movement Order Memo No. 211 G
संजीव मिश्रा का साहेबगंज मुख्यालय में तबादला किया गया था जिसे विलोपित कर दिया गया. अब लातेहार मुख्यालय का डीएसपी बनाया गया है. वैसे अधिकारी जिनका पदस्थापन कही नहीं किया गया है. उनको पुलिस मुख्यालय में योगदान देने के लिये कहा गया है. तबादले किये गये डीएसपी को अविलंब प्रभार ग्रहण कर अनुपालन प्रतिवेदन देने को कहा गया है.
इसे भी पढ़ें- चाइल्ड केयर लीव बढ़ाने पर झासा ने जताया आभार




