
Jamshedpur : नागरिक सुविधा समिति की ओर से मंगलवार को भाजपा नेता सह पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी को ज्ञापन सौंपकर जुबली पार्क को खुलवाने की मांग की. संयोजक शशि कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल परिसदन में मिला. उन्हें बताया गया कि समिति की ओर से पिछले एक सप्ताह से इसको लेकर आंदोलन किया जा रहा है. जुबली पार्क मामले में ही बिष्टूपुर थाना में जुस्को के एमडी पर मुकदमा भी दर्ज कराया गया है, लेकिन अभी तक इस दिशा में पहल नहीं की गई है. बाबूलाल मरांडी ने प्रतिनिधिमंडल को विश्वास दिलाते हुए कहा आज ही जुस्को केएमडी से बात करके जुबली पार्क का गेट खुलवाने का प्रर्यास करेंगे.
इसे भी पढ़ें- मंत्री चम्पई सोरेन और पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी के बेटों के ड्राइवरों के बीच गाड़ी लगाने को लेकर हुई भिड़ंत
प्रतिनिधिमंडल में ये थे शामिल
शशि कुमार मिश्रा, के अलावा राहुल, हृदयनंद तिवारी, केशव सिंह, शैलेंद्र मिश्रा, राजा चक्रवर्ती, राहुल तिवारी, भोला यादव, पहाड़ सिंह, संतोष ठाकुर, राकेश दुबे आदि शामिल थे.




