Corona_UpdatesHazaribaghJharkhandRanchi

#CoronavirusLockdown: हजारीबाग के छह होटल आइसोलेशन सेंटर के रूप में होंगे तैयार

Ranchi: कोरोना के खतरे से निपटने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं. प्रशासन की ओर से जहां-जिस रूप में व्यवस्था हो पा रही है किया जा रहा है.

इसी कड़ी में हजारीबाग में छह होटलों को आइसोलेशन सेंटर के रूप में विकसित किया जायेगा. इसके लिए होटलों को चिन्हित किया जा चुका है. कोरोना से पीड़ित व्यक्तियों को आवश्यकता पड़ने पर यहां रखा जायेगा.

झारखंड में ऐसा पहली बार किया जा रहा है जब निजी होटलों को आइसोलेशन सेंटर बनाया जायेगा.

हजारीबाग डीसी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी साझा की है. उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर मुख्यमंत्री कार्यालय को टैग करते हुए इस बात की जानकारी दी है.

इसे भी पढ़ें : #LockDown21 : दूरदर्शन फिर से प्रसारित कर सकता है रामायण-महाभारत, सोशल मीडिया में उठी है मांग

इन होटलों को बनाया जायेगा आइसोलेशन सेंटर

उनके द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार हजारीबाग के छह होटल आवश्यकता पड़ने पर आइसोलेशन सेंटर के रूप में इस्तेमाल किये जा सकते हैं.

जिन होटलों को आइसोलेशन सेंटर के रूप में डेवलप किया जा सकता है, उसमें बस स्टैंड स्थित कैनरी इन होटल, एके इंटरनेशनल होटल, श्री विनायक होटल, उपकार होटल, मनोकामना होटल और आर्यन बिहार होटल हैं.

गौरतलब है कि राज्य में आइसोलेशन सेंटर और मरीजों के लिए बेड की उपलब्धता की समस्या को देखते हुए इसतरह का निर्णय लिया जा रहा है. हजारीबाग डीसी की ओर से पहली बार इस तरह का प्रयास किया गया है.

इसे भी पढ़ें : पलामू: लॉकडाउन के दूसरे दिन घरों से कम निकले लोग, लोगों को राहत देने की प्रशासनिक कसरत-चिकित्सकों एवं एंबुलेंस चालकों की सूची जारी

रांची में केवल रिम्स में आइसोलेशन सेंटर

वर्तमान में रांची में केवल रिम्स में आइसोलेशन सेंटर बनाये गये हैं. इसके अतिरिक्त जिला स्तर पर भी आइसोलेशन सेंटर बनाये गये हैं. रामगढ़ जिला के पतरातू में चार आइसोलेशन सेंटर हैं.

इसके अतिरिक्त राज्य के सभी 28 नवोदय विद्यालय को भी आइसोलेशन सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है.

तीन अस्पतालों में बना क्वारेंटाइन सेंटर

इसके अलावा शहर के तीन अस्पताल को कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज के लिए क्वारेंटाइन सेंटर बनाया गया है जिसमें आरोग्यम अस्पताल, हजारीबाग डेंटल कॉलेज हजारीबाग और पगमिल स्थित लाइफ केयर अस्पताल शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें : #Lockdown21: सीमावर्ती इलाकों में बरती जा रही लापरवाही, ट्रकों में छिपकर करीब 200 लोगों के आने का दावा

न्यूज विंग की अपील
देश में कोरोना वायरस का संकट गहराता जा रहा है. ऐसे में जरूरी है कि तमाम नागरिक संयम से काम लें. इस महामारी को हराने के लिए जरूरी है कि सभी नागरिक उन निर्देशों का अवश्य पालन करें जो सरकार और प्रशासन के द्वारा दिये जा रहे हैं. इसमें सबसे अहम खुद को सुरक्षित रखना है. न्यूज विंग की आपसे अपील है कि आप घर पर रहें. इससे आप तो सुरक्षित रहेंगे ही दूसरे भी सुरक्षित रहेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button