
Ranchi: बिजली वितरण निगम का सिस्टम दुरुस्त नहीं होने के कारण बिजली आपूर्ति हिचकोले मार रही है. शनिवार की शाम से शुरू हुई आंधी-पानी के कारण पूरे प्रदेश की बिजली व्यवस्था चरमरा गयी. पिछले चार साल से 24 घंटे बिजली देने का दावा पूरी तरह से फेल होता नजर आ रहा है. आये दिन आंधी-पानी से तीन से चार घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहती है. शनिवार को भी यही हाल रहा. शाम पांच बजे के बाद से राजधानी सहित कई जिलों में आपूर्ति ठप हो गई. खबर लिखे जाने तक राजधानी सहित कई जिलों में बिजली आपूर्ति ठप थी.
इसे भी पढ़ें – पलामू संसदीय सीट के लिए पांचवे दिन सात नामांकन, भाजपा-राजद प्रत्याशी ने जनसभा में दिखायी ताकत
सुबह से दोपहर दो बजे तक 1071 मेगावाट की थी डिमांड, शाम पांच बजे बाद हो गई 632 मेगावाट
सुबह से दोपहर दो बजे तक पूरे प्रदेश में 1071 मेगावाट बिजली की डिमांड थी. जबकि 1050 मेगावाट बिजली उपलब्ध थी. इस कमी को पूरा करने के लिए 21 मेगावाट और बिजली ली गई, लेकिन शाम पांच बजे के बाद आंधी-पानी के कारण वितरण निगम को बिजली सरेंडर करनी पड़ी. वजह यह है कि सिस्टम दुरुस्त नहीं है. आंधी पानी में तार टूटने और प्लांट ठप होने के कारण बिजली आपूर्ति ठप कर दी जाती है.
इसे भी पढ़ें – एसीबी की टीम ने पुलिस निरीक्षक को तीन हजार रुपये रिश्वत लेते किया रंगे हाथ गिरफ्तार
टीवीएनएल की एक यूनिट से उत्पादन ठप
टीवीएनएल की एक यूनिट से उत्पादन ठप है. जबकि सिकिदिरी पानी की कमी से जूझ रहा है. शाम में आंधी-पानी के कारण सेंट्रल एलोकेशन से 219 मेगावाट ही बिजली ली गयी, जबकि सुबह से दोपहर तक 436 मेगावाट बिजली ली जा रही थी. बिजली वितरण निगम के अनुसार मौसम खराब होने के कारण बिजली सरेंडर की गयी.
सुबह नौ बजे क्या थी पावर की स्थिति
टीवीएनएल- 170 मेगावाट
सिकिदिरी- 00
सीपीपी- 09 मेगावाट
इंलैंड पावर: 52 मेगावाट
सेंट्रल एलोकेशन- 436 मेगावाट
आधुनिक-186 मेगावाट
एसइआर- 48 मेगावाट
आइइएक्स-149 मेगावाट
ओवर ड्रावल-21 मेगावाट
कुल उपलब्ध बिजली: 1071 मेगावाट
शाम पांच बजे के बाद बिजली की स्थिति
टीवीएनएल- 163 मेगावाट
सिकिदिरी-00 मेगावाट
सीपीपी-16 मेगावाट
इंलैंड पावर: 30 मेगावाट
सेंट्रल एलोकेशन-219 मेगावाट
आधुनिक-186 मेगावाट
एसइआर- 38 मेगावाट
आइइएक्स- 20 मेगावाट
कुल उपलब्ध बिजली: 632 मेगावा
सरेंडर: 352 मेगावाट
इसे भी पढ़ें – पलामू: निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा करने वाले पूर्व सांसद जोरावर राम गये जेल



