Ranchi

डायबिटीज जागरूकता के लिए लायंस क्‍लब ने निकाली रैली

Ranchi: मेगा डायबिटीज की जागरुकता रैली लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322A द्वारा निकाली गयी. यह रैली सुबह 8 बजे सैनिक मार्केट से निकली, जो एल्बर्ट एक्का चौक पहुंच कर संपन्‍न हुई. रैली में 20 लायंस क्लब के लगभग 200 से भी अधिक सदस्य शामिल हुए. सभी सदस्यों हाथों में डायबिटीज से बचाव को लेकर संदेश लिखी तख्तियां हाथों में लिये हुए थे.

इसे भी पढ़ें- जिस रामू को बच्चे की तरह 12 साल पाला-पोसा, उसी ने पटक-पटक कर मार डाला महेंद्र को

उपायुक्‍त ने की तारीफ

मौके पर उपायुक्त राय महिमपत रे ने लायंस इंटरनेशनल की प्रशंसा करते हुए कहा कि लायंस सरकार के साथ मिलकर आम जनता एवं नई पीढ़ी के युवाओं के बीच मधुमेह जागरूकता फैलाने में बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहा है. विशेषकर नये जनरेशन में भी मधुमेह जैसी बीमारी से मुक्त करने के लिए यह जागरूकता आवश्यक है, जिससे एक स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके. लायंस इंटरनेशनल ने पूरे भारत मे यह अभियान चला रखा है और झारखंड राज्य इसमें अग्रणी है. उन्होंने कहा कि‍ लायंस समाज झारखंड में बेहतर कार्य कर रही है.

इसे भी पढ़ें- माओवादियों ने पुलिस पर हमले की बनायी नयी रणनीति, कोड नेम है ‘सिविक एक्शन’ !

मधुमेह की औषधि हरी संजीवनी “स्मूथी” का हुआ वितरण

रैली के बाद मधुमेह से बचाव के लिए इसकी औषधी हरि संजीवनी स्मूथी का वितरण किया गया. वहीं इस मौके पर अल्बर्ट एक्का चौक पर लगभग 100 लोगों की मधुमेह जांच की गयी है.

Related Articles

Back to top button