Uncategorized

ट्विटर ने आतंकवाद संबंधित 1,25,000 अकाउंट बंद किए

सैन फ्रांसिस्को : माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के मालिकान की ओर से शुक्रवार को कहा गया कि वे 2015 के मध्य से अब तक ऐसे 1,25,000 ट्विटर अकाउंट बंद कर चुके हैं, जिनके पृथम दृष्टया कुख्यात आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े होने की आशंका थी। (09:19)
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ट्विटर के दुनियाभर में 50 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं। इसके मालिकान की ओर से एक ट्वीट में कहा गया कि इसकी पॉलिसी आतंकवाद को बढ़ावा देने या इसका प्रचार-प्रसार करने के लिए ट्विटर के इस्तेमाल की अनुमति नहीं देती है।

2015 में वाशिंगटन डीसी के थिंक टैंक ‘ब्रुकिंग्स इंस्टीट्यूशन’ की ओर से जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, 2014 में तीन माह के अंदर इस्लामिक स्टेट ने कम से कम 46,000 एक्टिव ट्विटर अकाउंट बनाए थे।

अमेरिका की सरकार और गैर सरकारी संस्था (एनजीओ) व लोगों ने ट्विटर पर आईएस व अन्य आतंकवादी संगठनों के अकाउंट बंद करने का दबाव बनाया था, जिसके बाद उसे ये अकाउंट बंद करने पड़े। पिछले माह जॉर्डन की पुलिस के प्रशिक्षण केंद्र पर एक हमला हुआ था, जिसमें एक अमेरिकी नागरिक मारा गया था। उसकी विधवा ने ट्विटर के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज कराया गया था।

महिला का आरोप था कि ट्विटर ने आईएस के लिए आतंकवाद के प्रचार-प्रसार का काम आसान बना दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button