Khas-KhabarLead NewsMain SliderNationalNEWSSportsTOP SLIDERTop StoryWorld

लियोनल मेसी ने आठवीं बार जीता फ़ुटबॉल में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवॉर्ड

New Delhi: अर्जेंटीना के दिग्गज फ़ुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को दिया जाने वाला बैलोन डी’ओर का ख़िताब आठवीं बार अपने नाम किया है. उन्होंने नॉर्वे के एर्लिंग हलांड को पीछे छोड़ते हुए ये पुरस्कार जीता है.

मेसी ने कहा, “मैंने अपने करियर की इस तरह कल्पना ही नहीं की थी. मैंने कभी सोचा ही नहीं था कि मैं इतना हासिल कर पाऊंगा. मेरा सौभाग्य रहा कि मैं दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम के लिए खेला और निजी रूप में भी इस तरह की ट्रॉफ़ी जीतना मेरे लिए सम्मान की बात है.”

वो 2009, 2010, 2011, 2012, 2015, 2019, 2021 में भी ये अवार्ड जीत चुके हैं. अर्जेंटीना को क़तर में वर्ल्ड कप दिलाने में मेसी ने अहम भूमिका निभाई थी.

Related Articles

Back to top button