
New Delhi: देश में कोरोना बेकाबू होने के साथ ही पेट्रोल व डीजल कीमतों में वृद्धि भी बेकाबू होती जा रही है. विधानसभा चुनाव के दौरान करीब 66 दिनों तक कीमत स्थिर रहने के बाद लगातार बढ़ोतरी हो रही है. देश के करीब आधा दर्जन शहरों में पेट्रोल की प्रति लीटर कीमत 100 के पार पहुंच चुकी है.
इसे भी पढ़ेःकोरोना से मृत पत्रकारों के परिजनों को दस लाख रुपए मुआवजा व नौकरी की गारंटी दे सरकार : भुवनेश्वर मेहता
बुधवार को सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज पेट्रोल की कीमत में 22 से 25 पैसे तक की बढ़ोतरी की गई है, वहीं डीजल की कीमत भी 24 से 27 पैसे तक बढ़ी है. मध्यप्रदेश की करें, तो राजधानी भोपाल में, इंदौर में, अनूपपुर में और रीवा में पेट्रोल ने शतक पूरा कर लिया है. इधर, राजस्थान के श्रीगंगानगर में भी तेल 100 रुपये के पार है. रांची में बुधवार को पेट्रोल 89.17 और डीजल 87.26 पर है.
इसे भी पढ़ेःCRIME NEWS: सड़क तक छोड़ने की बात कह कर युवक को लाया और मार दी गोली
इधर, देश के बड़े शहरों की बात करें तो दिल्ली में 92.05, मुंबई में 98.36, कोलकाता में 92.16 और चेन्नई में 93.84 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल के दर बुधवार को है.




