Crime NewsGumlaJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsMain SliderNEWSRanchi

वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक से घूम रहा तौसिफ अंसारी गिरफ्तार, घर से चोरी की पांच अन्य बाइक भी बरामद

Ranchi: गुमला जिले के सिसई थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक से घूम रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के निशानदेही पर पुलिस उसके घर से चोरी के पांच बाइक बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपी तौसिफ अंसारी पिता-हसीब अंसारी गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र स्थित बघनी टुकुटोली का रहने वाला है. पुलिस के अनुसार बीते सोमवार को सिसई थाना प्रभारी एसआई आदित्य कुमार चौधरी दलबल के साथ थाना गेट पर नियमित वाहन चेकिंग किया जा रहा था. इसी क्रम में छारदा रोड तरफ से एक मोटरसाईकिल सवार थाना रोड तरफ आ रहा था जिसे रोकने के लिए सशस्त्र बल द्वारा इशारा किया गया परन्तु वह व्यक्ति अपना मोटरसाईकिल को वापस घुमाकर भागने का प्रयास किया जिसे सशस्त्र बल द्वारा दौड़ाकर पकड़ लिया गया.

आरोपी तौसिफ असारी से बाइक का कागजात की मांग करने पर कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया तथा गाड़ी के आगे पीछे बिना नम्बर प्लेट का होने के कारण संदेह होने पर मोटसाईकिल के बारे में कड़ाई से पूछ-ताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि यह मोटरसाईकिल चोरी का है जिसे उसने गुमला बाजार से चोरी किया है.

आगे पूछ-ताछ करने पर बताया गया कि मोटरसाईकिल चोरी करने तथा उसे बेचने में इसकी मदद इसका अन्य सहयोगी लोग करते हैं तथा चोरी का पार्टपूर्जा अलग-अलग कर कबाड़ी में बेचते हैं. तौसिफ द्वारा पूछ-ताछ करने पर बताया गया कि ये अपने घर में चोरी का पाँच मोटरसाईकिल छुपाकर रखा है. तत्पश्चात एक छापामारी दल का गठन करते हुए तौसिफ अंसारी के घर पर छापामारी कर चोरी का पाँच मोटरसाईकिल को बरामद किया गया. इस संबंध में सिसई थाना (कांड सं- 110/23) प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया.

Related Articles

Back to top button