JamshedpurJharkhand

कोवाली के सुजय हत्याकांड में दोषी अरुण मंडल को आजीवन कारावास

Jamshedpur : कोवाली थाना अंतर्गत हल्दीपोखर में सुजय मंडल की हत्या करने के मामले में एडीजे-4 राजेंद्र सिन्हा की अदालत ने शनिवार को अरुण मंडल को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. अरुण मंडल फिलहाल जेल में बंद है. घटना नवंबर 2018 की है. हल्दीपोखर में सुजय मंडल की गोली मारी गई थी. घटना के बाद उसे इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया था. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी. परिजनों ने हत्या का आरोप अरुण मंडल पर लगाया था. पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया था. पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आई थी कि सुजय की पत्नी के साथ अरुण का अवैध संबंध था. इसकी जानकारी सुजय को मिल गई थी, उसके बाद से उसका अरुण मंडल से विवाद चल रहा था. उस कारण ही सुजय मंडल की हत्या का मामला सामने आया था.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह के बगोदर में स्कॉर्पियो पलटा, एक की मौत, एक घायल

Related Articles

Back to top button