JamshedpurJharkhand

जमशेदपुर : यात्री बस से 8 किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार

Jamshedpur: जमशेदपुर के बरसोल थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहां गुप्त सूचना के आधार पर एक यात्री बस से पुलिस ने 8 किलो गांजा बरामद किया है. जिसका अनुमानित कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये आंका जा रहा है. ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उड़ीसा से पश्चिम बंगाल जाने वाले एक यात्री बस में गांजे का खेप जा रहा है. उसके बाद एक टीम का गठन किया गया. मगर बस के चालक को इसकी भनक लग गई उसने कच्चे रास्ते से बस को ले जाने का प्रयास किया मगर पुलिस की सक्रियता से बरसोल थाना क्षेत्र में यात्री बस को घर दबोचा गया.

तलाशी लेने पर उसमें से 8 किलो गांजा बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि बस के कंडक्टर के मिली भगत से ही गांजा का कारोबार चल रहा था. कंडक्टर जयंत दास को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि नशा के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा. वहीं पड़ोसी जिला सरायकेला के आदित्यपुर से ब्राउन शुगर का कारोबार समाप्त होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जमशेदपुर पुलिस भी इसी प्रयास में है. पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जमशेदपुर में भी स्पेशल ड्राइव चलाया जा रहा है. जल्द ही जमशेदपुर भी नशा मुक्त जिला होगा इसके लिए सभी को आगे आने की जरूरत है.

Related Articles

Back to top button