JharkhandLead NewsRanchi

झारखंड के हित के बजाये अपना हित देखनेवाली राज्य सरकार की करें छुट्टी, गंगोत्री को दें मौकाः बाबूलाल मरांडी

Ranchi : मांडर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने लापुंग प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जनचौपाल को सोमवार को सम्बोधित किया. उन्होंने कांग्रेस, झामुमो को भ्रष्टाचारी दल बताते हुए कहा कि मांडर के निवर्तमान विधायक की विधायकी भ्रष्टाचार के आरोप में चली गयी. ढाई वर्षों में सत्ता में बैठे दलों के लोगों ने अपना विकास किया. कोयला, बालू, लोहा, जमीन लूटने का कार्य निरंतर जारी है.

मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि झारखंड को लूटनेवाले कांग्रेस-झामुमो और राजद को वोट नहीं करें. सत्ताधारी दल के लोग अपने और अपने परिवार व प्रतिनिधियों के नाम पर खदान का पट्टा और उद्योग के नाम पर जमीन का पट्टा ले रहे हैं. हेमंत सरकार झारखंड विरोधी सरकार है. जो झारखंड के बारे में नहीं सोचता, उन्हें छुट्टी करें.

इसे भी पढ़ें – गुरु रहमान को ढूंढ रही पटना पुलिस, वह कहां हैं जानें…

कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है. जो सुरक्षा नहीं दे सकते, उन्हें वोट नहीं दें. जिन्हें सुरक्षा देनी है, वैसे पुलिसकर्मी सत्ताधारी दल के इशारे पर वसूली में लगे हैं. हेमंत सरकार रही तो भ्रष्टाचार समाप्त नहीं हो सकता. पदाधिकारी के घर छापा पड़ता है तो सरकार को दर्द होता है. इससे पता लगता है कि भ्रष्टाचार में हेमंत सरकार शामिल रही है.

बाबूलाल ने कहा कि अभी मौका है कि भ्रष्टाचारियों को खदेड़ा जाये. एनडीए प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर को जनता भारी मतों से विजयी बनाये. मौके पर इस दौरान पूर्व विधायक डॉ जीतू चरण राम, प्रदेश मंत्री भुनेश्वर साहू, जिला परिषद हिंदिया टोप्पो, खूंटी जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता सहित अन्य भी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें – राजधानी के 6 थाना क्षेत्रों से निषेधाज्ञा हटा ली गयी

पाकिस्तान जिंदाबाद करनेवालों को सरकारी संरक्षण

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड को अलग राज्य बनाने के साथ-साथ सजाने और संवारने का भी काम किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 वर्षों के कार्यकाल में गांव गरीब किसान को प्राथमिकता मिली है. सैकड़ों योजनाएं अंत्योदय को देखते हुए चलाई जा रही है.

कांग्रेस झामुमो और राजद जैसी पार्टियां पैसे और परिवार के लिए राजनीति करते हैं. ढाई वर्षों से विकास कार्य रुका हुआ है. प्रदेश की जनता मांडर विधानसभा की ओर देख रही है. इन लुटेरों को हराकर झारखंड से उखाड़ फेंकना है, इसकी शुरुआत मांडर से करनी है.

इसे भी पढ़ें –सुदेश महतो को भरोसा, राज्य सरकार के कुशासन के खिलाफ वोट करेगी मांडर की जनता

जब से हेमंत सरकार बनी है, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं. पंचायत चुनाव से लेकर असदुद्दीन ओवैसी के रांची आने के क्रम में रांची में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे.

पाकिस्तान जिंदाबाद कहने वालों को हेमंत सरकार संरक्षण दे रही है. जब से हेमंत सरकार बनी है, देश विरोधी शक्ति एक्टिव है. देश विरोधी नारे लगाने वालों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है. भारत में देश विरोधी नारा लगाना बेहद शर्मनाक है.

इसे भी पढ़ें – रिम्स में 129 रुपये में मरीजों को चाय-नाश्ते के साथ 5 टाइम का प्रॉपर डायट, सदर में 100 रुपये में दाल-चावल, रोटी-सब्जी

Related Articles

Back to top button