ChaibasaJharkhandNEWS

चक्रधरपुर  : सिलफोड़ी से सालुका, सुरबुड़ा से मुकांती, केरा से शिवचरण और गुलकेड़ा से रवि बने उप मुखिया

Chakradharpur :  चक्रधरपुर प्रखंड की चार पंचायतों में सोमवार को उप मुखिया का चुनाव हुआ. उधर निर्वाची पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित मुखिया तथा वार्ड सदस्यों को गोपनीयता की शपथ दिलायी. चक्रधरपुर की सिलफोड़ी पंचायत से सालुका कोडांकेल, सुरबुड़ा पंचायत से मुकांती होनहागा, केरा पंचायत से शिवचरण सिजुई तथा गुलकेड़ा पंचायत से रवि गोप उप मुखिया निर्वाचित हुए.

सिलफोड़ी पंचायत में दो उम्मीदवार खड़े हुए थे. सालुका कोडांकेल को पांच वोट तथा वती बानसिंह को भी पांच वोट मिले. टाई होने पर मुखिया मेलानी बोदरा के वोट से सालुका कोडांकेल निर्वाचित हुए. वहीं सुरबुड़ पंचायत में दो उम्मीदवार खड़ी हुई थी. यहां पर मुकांती होनहागा को पांच वोट मिले जबकि प्रतिद्वंद्वी सुमन लता बोदरा को तीन वोट आये.  दो वोट रद्द हो गये. एक वार्ड सदस्य ने वोट नहीं डाला. मुकांती होनहागा सबसे अधिक वोट लाकर उप मुखिया बनीं. इसी तरह केरा पंचायत में भी दो उम्मीदवार खड़े थे. वहां  शिवचरण सिजुई को 8 तथा सीमा देवी को 4 वोट पड़े. गुलकेड़ा पंचायत में रवि गोप निर्विरोध उप मुखिया चुने गये. चारों पंचायत में निर्वाची पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित मुखिया, उप मुखिया और वार्ड सदस्यों को गोपनीयता की शपथ दिलायी. निर्वाची पदाधिकारी में बीडीओ संजय कुमार सिन्हा, सीओ बाल किशोर महतो, सहायक निर्वाची पदाधिकारी में बीपीआरओ मनोज कुमार सिन्हा, सोमा फुर्ती, ओम प्रकाश महतो समेत पंचायत सेवक और रोजगार समेत ग्रामीण मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें – पटना में गुंडाराज : कोर्ट में गवाही देने जा रहे बाप-बेटे को अपराधियों ने मारी गोली, दो साल पहले बेटे की भी हुई थी हत्या

 

Related Articles

Back to top button