Giridih

कोडरमा और गांडेय के 1653 मतदान केंद्रों के लिए गिरिडीह से रवाना हुए 7 हजार मतदान कर्मी, वोटिंग कल

Giridih: झारखंड में दूसरे चरण का मतदान सोमवार को कोडरमा के साथ गिरिडीह के गांडेय में उपचुनाव होना है. लिहाजा, रविवार को जिला मुख्यालय के चार डिस्पैच सेंटर से मतदान कर्मियो के साथ सुरक्षा बल के जवानों को रवाना किया गया. जिला मुख्यालय के गिरिडीह कॉलेज, शहर के झंडा मैदान, बाजार समिति से मतदान कर्मियो और अर्ध सैनिक बल के जवानों को सरकारी वाहनों से रवाना किया गया. इस दौरान डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी दीपक कुमार शर्मा के साथ डीटीओ शैलेश प्रियरदर्शी, एसडीपीओ बिनोद रवानी, प्रोडेशनल डीएसपी नीलम कुजूर और कई वरीय अधिकारी डिस्पैच सेंटर में निगरानी रखे हुए थे. हालाकि कड़ी गर्मी का कुछ असर दिखा. और मतदान कर्मि इसी कड़ी गर्मी के बीच ईवीएम और बेलेट बॉक्स ले जाते दिखे. कड़ी गर्मी को देखते हुए ही डीसी और एसपी खुद मतदान कर्मियो को त्वरित कार्रवाई के साथ रवाना कर रहे थे. जबकि हर डिस्पैच सेंटर में पेयजल की व्यस्था किया गया था. इधर डीसी नमन ने कहा कि गिरिडीह से गांडेय के साथ जमुआ, बगोदर, धनवार, सरिया मतदान केंद्र के लिए मतदान कर्मियो को रवाना किया जा रहा है. जबकि हजारीबाग के बरकट्ठा और कोडरमा के कोडरमा विधानसभा के लिए दोनो जिला से मतदान कर्मियो को रवाना किया गया हैं. डीसी ने कहा कि करीब 1653 मतदान केंद्रों के लिए साढ़े सात हजार मतदान कर्मियों को भेजा जा रहा है और करीब करीब सभी पोलिंग पार्टी रवाना भी हो चुकी हैं.

Related Articles

Back to top button