NationalNEWSWorld

अमेरिका के संसद भवन में हुई हिंसा से पीएम मोदी दुखी, डोनाल्ड ट्रंप को दी ये सलाह

New delhi:  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चुनाव हारने के बाद भी हार मानने को तैयार नहीं हैं. मिल रही जानकारी के अनुसार  ट्रंप के समर्थकों ने अमेरिकी संसद को बंधक बना लिया है. इस दौरान ट्रंप समर्थकों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प भी हुई. समर्थकों को रोकने और सांसदों को बचाने के लिए सुरक्षाकर्मयिों को गोलियां तक चलानी पड़ी. पूरी घटना में एक प्रदर्शनकारी की गोली लगने से मौत हो गयी है. अमेरिका में सत्ता हस्तानांतरण पर जमकर बवाल हो रहा है.

शांतिपूर्ण तरह से सत्ता का हस्तांतरण- पीएम मोदी

अमेरिकी संसद में हुई हिंसा पर प्रधानंत्री मोदी ने भी ट्वीटर पर अपना बयान दिया है. पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में कहा है कि वाशिंगटन डीसी में दंगों और हिंसा की खबर से दुखी हूं. उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरह से सत्ता का हस्तांतरण होना चाहिए. लोकतांत्रिक प्रक्रिया को गैरकानूनी तरीके से प्रभावित नहीं होने दिया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें-  IND VS AUS:ऑस्ट्रेलिया की टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी, लेकिन मैच से ज्यादा इस बात की हो रही है चर्चा

दुनिया भर में हो रही है हिंसा की निंदा

ट्रंप के समर्थकों की हिंसा के बाद संसद भवन में बड़े पैमाने पर सुरक्षा बल तैनात कर दिये गये हैं. सुरक्षा के इंतजामों के बाद से कार्यवाही अब फिर से शुरू हो गयी है. इधर, ट्रंप के विरोधी इसे गृहयुद्ध का रूप देने का प्रयास तक कह रहे हैं. इस बीच दुनियाभर के नेता इस हिंसा की आलोचना कर रहे हैं. वहीं राष्ट्रपति पद के लिए चुने गए जो बाइडन ने कहा है कि मैं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आह्वान करता हूं कि वह अपनी शपथ पूरी करें और संविधान की रक्षा करें और इस घेराबंदी को समाप्त करने की मांग करें.

इसे भी पढ़ें- महिला से पैसे छीनकर भाग रहा था चोर, रेलवे पुलिस के जवान ने दोड़ा कर पकड़ा

Related Articles

Back to top button