
Jamshedpur: आरआईटी थाना के अंतर्गत आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पर एक दिहाड़ी महिला से पैसा छीन कर भाग रहे चोर को रेलवे पुलिस ने पकड़ लिया. चोर को पकड़ने के बाद रेलवे पुलिस के जवानों ने उसकी जमकर पिटाई भी की. जानकारी के अनुसार एक महिला अपने काम से वापस लौट रही थी. महिला के पास कुछ पैसे भी थे. तभी अचानक यह चोर महिला के पास पहुंचा और पैसे छीनकर भागने लगा. इसी क्रम में महिला चिल्लाने लगी. महिला की आवाज सुनकर आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पर तैनात रेलवे पुलिस ने भागते युवक को देखा और दौड़ा कर उसे पकड़ लिया. वहीं उसकी जमकर पिटाई भी कर दी. रेलवे पुलिस के जवानों ने चोर को पुलिस के हवाले कर दिया है. साथ ही भाग रहे चोर के पास से महिला का पैसा बरामद कर वापस कर दिया गया.
इसे भी पढ़ें- उग्रवादियों से बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद, एनआईए ने जेल में बंद पूर्व मंत्री से की पूछताछ




