HazaribaghJharkhand

जमीन विवाद में कांग्रेसी नेता को लाइसेंसी हथियार से मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

Ranchi : हजारीबाग जिले के कोर्रा थाना क्षेत्र स्थित दीपुगड़ा में जमीन विवाद में हुई फायरिंग में एक व्यक्ति को गोली लगी है. प्रकाश कुमार नामक व्यक्ति को गोली पेट में गोली लगी है. उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. प्रकाश कुमार कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं.

वहीं आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारी थी. पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम 5 बजे के करीब कोर्रा थाना क्षेत्र स्थित दिपुगड़ा स्थित डीएवी स्कूल के समीप प्रकाश कुमार द्वारा अपनी जमीन पर कार्य करवाया जा रहा था. इसी दौरान जबरा निवासी अशोक साव व अन्य लोगों के द्वारा प्रकाश कुमार को जमीन पर काम करने से रोकते हुए मारपीट की जाने लगी. अपनी लाइसेंसी दोनाली बंदूक से एक राउंड फायर किया गया. दोनाली का छर्रा प्रकाश कुमार के पेट के बाएं हिस्से में लगा है. घायल प्रकाश आरोग्यम हॉस्पिटल में इलाजरत हैं. वहीं घटना में शामिल आरोपी अशोक साव को कोर्रा थाना पुलिस त्वरित करर्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया. साथ ही इस घटना में प्रयुक्त दोनाली बंदूक को चार राउन्ड गोली के साथ जब्त किया है.

इसे भी पढ़ें – झारखंड कैबिनेटः राज्यकर्मियों को दीवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ा, अब 46 प्रतिशत हुआ

Related Articles

Back to top button