
Giridih: गुजरात के एक कंपनी के दो चालकों से पांच करोड़ के हुए लूट मामले में गिरिडीह पुलिस के हाथ दो सप्ताह दिनों बाद भी खाली है. पुलिस सूत्रों की मानें तो पुलिस अब तक दो सौ से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाल चुकी है. जिसमें बिहार के पटना, जमुई, गिरिडीह शहर, चकाई-जमुई रोड समेत अन्य इलाकों के सीसीटीवी शामिल है. पुलिस का दावा है कि इन 14 दिनों में पटना के कुछ होटलों का भी सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा चुकी है और इन्हीं फुटेज के आधार पर दावा कर रही है कि अगले कुछ दिनों में घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों का गिरोह पुलिस के गिरफ्त में होगा. लगातार चल रहे छापेमारी अभियान और सीसीटीवी के आधार पर पुलिस अब यह मान चुकी है कि पांच करोड़ लूट के मामले में गुजरात के कंपनी के दोनों चालकों का कोई संलिप्पता फिलहाल सामने नही आई है. घटना को सात से 10 की संख्या में आये अपराधियों ने बड़े प्लानिंग के तहत अंजाम दिया गया था.
इसी जांच के आधार पर पुलिस का दावा कर रही कि घटना को अंजाम देने वाले सारे अपराधियों का कनेक्शन बिहार के ही किसी जिले से है. यहां तक कि जमुआ और गिरिडीह से भी किसी अपराधी का कनेक्शन इस लूट की घटना में फिलहाल सामने नहीं आया है. लिहाजा, पुलिस पिछले 14 दिनों से अब छापेमारी कर रही है. लूटकांड का खुलासा करने के लिए ही गठित एसआईटी की टीम का प्रयास है कि अब तक जितने सुराग हाथ लगे है. उसी के आधार पर वो अपराधियों तक पहुंच सके. बताते चलें कि पिछले दो सप्ताह से अपराधियों को दबोचने के लिए छापेमारी की जा रही है. जाएगा. घटना को अंजाम देने वाले सारे अपराधी अब तक के जांच में बिहार से जुड़े बताए जा रहे है.
इधर जमुआ के नवनियुक्त थाना प्रभारी बिपिन कुमार ने कहा कि मामले में हर जानकारी नोडल अधिकारी डीएसपी संजय राणा के द्वारा ही दिया जाएगा, फिलहाल वो इतना ही कह सकते है सिर्फ संदिग्ध से पूछताछ किया जा रहा है और कुछ नहीं.
इसे भी पढ़ें: झा.प्र.से के तीन अधिकारियों की सेवा ग्रामीण विकास विभाग को, अधिसूचना जारी




