JharkhandLatehar

लातेहार: ट्रक ने एंबुलेंस में मारी टक्कर, रिटायर्ड दारोगा की मौत, छह घायल

Latehar: एनएच 39 डालटनगंज-रांची मुख्य पथ पर जिले के मनिका थाना क्षेत्र के नदवेलवा गांव के पास एंबुलेंस और ट्रक के टक्कर में एंबुलेंस पर सवार नावाटोली डालटनगंज निवासी रिटायर्ड दारोगा 60 वर्षीय राजकुमार सिंह की मौत हो गई और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को थाना पुलिस और ग्रामीणों ने मनिका अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉ क्षितिज ने बेहतर इलाज के लिए सभी को रेफर कर दिया. हालांकि यहां से सभी घायलों चाहत कुमारी, शिखा कुमारी, अर्चना देवी, मोहित कुमार, अजय कुमार, धनंजय कुमार पांडेय और मनीष कुमार को बेहतर इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के अनुसार सभी लोग बीमार अर्चना देवी का इलाज कराने एंबुलेंस से रांची जा रहे थे. इसी बीच नदबेलवा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक समेत कई लोग एंबुलेंस में ही फंसे रह गए.

घटना की सूचना पर थाना प्रभारी शुभम कुमार, एएसआई मनोज कुमार दुबे समेत कई पुलिस के जवान पहुंचे और घायलों को पुलिस वाहन से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. दुर्घटना में ट्रक सड़क के बीचो बीच खड़ा हो गया, जिसके कारण लगभग 1 घंटे तक सड़क जाम रहा. बाद में थाना प्रभारी ने खड़े ट्रक को साइड कराया और आवागमन बहाल की.

इसे भी पढ़ें : पलामू में मनरेगा में जेसीबी का इस्तेमाल,आम बागवानी योजना में 100 गड्ढे खोदे गए

Related Articles

Back to top button