Crime NewsJharkhandLateharNEWSPalamu

लातेहार: नक्‍सलियों ने लाठी-डंडे से पीटकर वन विभाग में ट्रैकर गार्ड को उतारा मौत के घाट

Palamu: लातेहार जिला अंतर्गत नेतरहाट थाना क्षेत्र के ग्राम दौना में नक्सलियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है. गांव के मिशन स्कूल के पास ले जाकर एक 35 वर्षीय युवक की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. युवक की पहचान दौना निवासी देव कुमार प्रजापति के रूप में हुई है. देव कुमार वन विभाग में ट्रैकर गार्ड था. घटना देर रात 10:30 बजे की बताई जा रही है.

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर जाने के लिए गुरुवार की सुबह निकल गई है. सुदूरवर्ती और दुरूह इलाका होने के कारण पुलिस पूरी तैयारी के साथ निकली है. हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है.

बताया जा रहा कि नक्सलियों ने देव कुमार प्रजापति को कब्जे में लेने के बाद बेरहमी से लाठी डंडे से उसकी जमकर पिटाई शुरू कर दी. सूचना मिलने पर देव कुमार के परिजन मौके पर पहुंचे तो नक्सलियों ने उनकी भी पिटाई की. बाद में अधमरा करके छोड़ दिया गंभीर हालत में देव कुमार को घर ले जाया गया, जहां पानी मांगने के बाद उसने दम तोड़ दिया.

Related Articles

Back to top button