JharkhandLateharLead News

Latehar : जंगल में महुआ चुन रही महिला पर लकड़बग्घा ने किया हमला

Latehar : इन दिनों जंगलों में बड़े पैमाने पर महुआ चुनने में ग्रामीण लगे हुए हैं. कुछ इलाकों के जंगलों में महुआ चुनने के लिए आग भी लगा दी गयी है. जंगलों में महुआ चुन रहे ग्रामीणों पर हिंसक जानवर लगातार हमला बोल रहे हैं.

ताजा मामला लातेहार से सामने आया है. यहां एक महिला पर लकड़बग्घा ने हमला कर दिया. शुक्रवार को महिला महुआ चुनने बालूमाथ थाना क्षेत्र के बाजमरी जंगल गयी थी. तभी लकड़बग्घा ने उस पर झपट्टा मार दिया.

इसे भी पढ़ें :एसपी ने क्विक एक्शन टीम का किया गठन, नक्सलियों और अपराधियों पर नकेल कसने की तैयारी

हमले में महिला के दो दांत और बायां हाथ टूट गया. घायल महिला को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. घायल महिला का नाम बसंती देवी है. फिलहाल महिला खतरे से बाहर है.

घटना बालूमाथ थाना क्षेत्र के मासियातू पंचायत के दोकर गांव के धनी पराया टोला की है. पीड़ित महिला के अनुसार वह सुबह 5 बजे जंगल में महुआ चुनने गयी थी. तभी एक लकड़बग्घा आया और उस पर हमला कर दिया. वो चिल्लाने लगी.

उसकी आवाज सुन कर आसपास महुआ चुन रहे लोग पहुंचे और लाठी-डंडे से मार कर लकड़बग्घे को भगाया, जिससे महिला की जान बच सकी.

इसे भी पढ़ें :महेंद्र सिंह धौनी की कृषि क्षेत्र में पहल को झारखंड सरकार ने भी पहचाना, नयी जिम्मेदारी दी जाएगी

Related Articles

Back to top button