Uncategorized

ई-गवर्नेन्स में झारखंड नर्इ ऊँचार्इयों पर पहुंचेगा: मुख्यमंत्री सोरेन

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज प्रत्येक क्षेत्र में सूचना तकनीक के उपयोग की आवश्यकता महसूस की जा रही है। सूचना तकनीक का उपयोग करते हुए सहज, सुगम तरीके से बेहतर परिणाम पाये जा सकते हैं। इसके माध्यम से कम समय में अधिक से अधिक उपलब्धि प्राप्त की जा सकती है।

मुख्यमंत्री सोरेन रांची स्थित हॉलीडे होम में आयोजित ‘‘इम्पावरिंग सिटिजन बार्इ र्इ-गर्वनेंस’’ विषयक सेमिनार का उद्घाटन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखण्ड पूर्व से ही र्इ-गर्वनेंस के क्षेत्र में मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। यह सौभाग्य की बात है कि राज्य के मुख्य सचिव आरएस शर्मा सूचना तकनीक से जुड़े हैं एवं झारखण्ड ही नहीं पूरे देश की पैमाने पर इनका योगदान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शर्मा पूरी स्वतंत्रता के साथ काम करते हुए सूचना तकनीक के माध्यम से झारखण्ड को नर्इ ऊँचार्इ तक पहुँचाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड में विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रम यथा पेंशन, छात्रवृत्ति, मनरेगा इत्यादि के भुगतान कार्य में पूर्व से ही इस तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। वाणिज्य कर, उत्पाद, खान, परिवहन, कोषागार, र्इ-निबंधन इत्यादि विभिन्न सेवाएं कम्प्यूट्रीकृत कर विकसित की गर्इ हैं। सरकार द्वारा र्इ-निबंधन, र्इ-डिस्ट्रिक, र्इ-नागरिक, र्इ-कोर्ट, र्इ-प्रोक्योरमेंट इत्यादि के माध्यम से पारदर्शी तरीके से सेवाएं दी जा रहीं हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिकों को ऑनलार्इन अनुभवों को और बेहतर बनाने के विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं, जैसे एसएमएस गेटवे सेवाएं जिसमें नागरिकों को समय-समय पर एसएमएस के माध्यम से सूचनाएं उपलब्ध करार्इ जाती हैं। कॉल सेंटर के माध्यम से नागरिक फोन कर अपनी कठिनार्इयों का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। विगत दिनों र्इ-राहत की शुरूआत की गर्इ है, जिसके माध्यम से 1967 संख्या पर कॉल कर दुर्घटना, आगजनी, अपराध इत्यादि की सूचना देकर सेवाओं के लिए अनुरोध किया जा सकता है। मनरेगा एवं अन्य कार्यक्रम में आधार अधारित भ्ाुगतान की व्यवस्था कर लाभ्ाुकों को सीधे लाभ पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य में ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहर तक नेटवर्क का निर्माण कर उन्हें जोड़ने का प्रयास है, ताकि सभी लोगों को बेहतर सुविधाएं दी जा सकें। उन्होंने कहा कि सूचना तकनीक का अधिकाधिक एवं बेहतर उपयोग कर विकास को नया आयाम देने का प्रयास है।

अपने स्वागत भाषण में प्रधान सचिव सूचना तकनीक एनएन सिन्हा ने कहा कि सूचना तकनीक के क्षेत्र में उपलब्धियाँ अनेक हैं, फिर भी नित नए तकनीक का विकास किया जा रहा है। यह वह मंच है जो सभी धाराओं को एक साथ समवेत रूप में प्रस्तुत करता है। झारखण्ड में र्इ-गर्वनेंस को पूर्व से ही महत्व दिया जाता रहा है एवं अनेकों उपलब्धियां हासिल है। कर्इ क्षेत्रों में झारखण्ड ने अग्रणी भूमिका निभार्इ है।

कार्यक्रम के दौरान ‘र्इ-गॉव’ मैगजिन का विमोचन किया गया। राज्य में र्इ-गर्वनेंस के क्षेत्र में उपलब्धियों पर आधारित र्इ-झारखण्ड एक्सपो प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्यमंत्री ने किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव आरएस शर्मा, प्रेसिडेंट र्इलेट्स टेकनो मीडिया डॉ एमपी नारायणन, सीएमडी रेलटेल कॉरपोरेशन आरके बहुगुना, सीएमडी सीसीएल गोपाल सिंह समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button