
New Delhi : हिंदुस्तान के आखरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर का जिक्र आते ही उनकी उर्दू शायरी और हिंदुस्तान से उनकी मोहब्बत की भी बात होती है. 21 सितंबर के दिन को अंग्रेज हुक्मरान के हाथों उनकी गिरफ्तारी के लिए इतिहास में दर्ज किया गया है. कहने को तो वह 1837 में बादशाह बनाए गए, लेकिन तब तक देश के काफी बड़े इलाके पर अंग्रेजों का कब्जा हो चुका था.
इसे भी पढ़ें- भूख लगने पर महिला ने रोटी चुराकर खा ली, तो मालिक ने नंगा कर बांध दिये हाथ-पैर, पूरे बदन पर लगाया मिर्च पाउडर का लेप
1857 में क्रांति की चिंगारी भड़की तो सभी विद्रोही सैनिकों और राजा-महाराजाओं ने उन्हें हिंदुस्तान का सम्राट माना और उन्होंने भी अंग्रेजों को खदेड़ने का आह्वान किया. लेकिन 82 बरस के बूढ़े बहादुर शाह जफर की अगुवाई में लड़ी गई यह लड़ाई कुछ ही दिन चली और आज के दिन अंग्रेजों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. उन पर मुकदमा चलाया गया और उन्हें रंगून निर्वासित कर दिया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली.
इसे भी पढ़ें- मिनिस्टर साहब स्टिंग देखिये ! ओरिजिनल सर्टिफिकेट के लिए वसूले जा रहे हैं 5000 रुपये
आज की तारीख पर इतिहास में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है
- 1677 : नीदरलैंड के जॉन और निकोल्स वान डर हेडेन को अग्निशामक यंत्र के लिए पेटेंट मिला.
- 1784 : पेनसिलवेनिया पैकेट एंड जनरल एडवरटाइजर नाम से अमेरिका का पहला दैनिक अखबार छपा.
- 1792 – फ्रेंच नेशनल कन्वेंशन ने राजशाही को समाप्त करने के लिए मतदान किया.
- 1857 – अंग्रेजों ने अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर को गिरफ्तार किया.
- 1866 – ब्रिटेन के प्रख्यात लेखक व इतिहासकार हर्बर्ट जॉर्ज वेल्ज़ का जन्म.
- 1883 – अमेरिका और ब्राजील के बीच टेलीग्राफ सेवा शुरू.
- 1905 – अटलांटा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का गठन.
- 1921 – जर्मनी के ओपू में एक केमिकल प्लांट में धमाके में 800 लोगों की मौत.
- 1928 – ‘माय वीकली रीडर’ मैगजीन की शुरुआत.
- 1934 – जापान के होंसू द्वीप पर आए भयंकर तूफान से 4000 लोगों की मौत.
- 1949 – चीन में कम्युनिस्ट नेताओं ने ‘पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना’ पार्टी की घोषणा की.
- 1964 – माल्टा ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की.
- 1985 – उत्तर और दक्षिण कोरिया ने परिवारों को मिलने के लिए अपनी सीमाएं खोली.
- 1991 – अर्मेनिया को सोवियत संघ से स्वतंत्रता मिली.
- 1999 – मध्य ताइवान में भूकंप से 2400 लोगों की मौत.
- 2004 – अमेरिका ने लीबिया से आर्थिक प्रतिबंध हटाए.
इसे भी पढ़ें- BJP कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष और आशा लकड़ा से ज्यादा तरजीह मिस्फिका को




