
New Delhi: लोकसभा चुनाव 2019 का चुनाव सात चरणों में संपन्न होना है. और पहले चरण के लिए वोटिंग 11 अप्रैल को होगी. 11 अप्रैल को होनेवाले मतदान के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है.
ज्ञात हो कि पहले चरण में उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश समेत कुल 20 राज्यों की 91 सीटों पर मतदान होना है. इनमें कई ऐसी सीटें हैं जहां पर पार्टियों ने अंतिम वक्त में अपने उम्मीदवार बदले हैं, तो वहीं कुछ जगह पार्टी ही बदल गई हैं.
इसे भी पढ़ेंः वोटिंग के लिए पीएम मोदी की अपील: ट्विटर पर #VoteKar कैंपेन की शुरुआत
कई दिग्गज करेंगे नामांकन
सोमवार को कई दिग्गज अपना नोमिनेशन फाइल करेंगे. आज केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (नागपुर), राजबब्बर (सीकरी), जनरल वीके सिंह (गाजियाबाद), हेमा मालिनी (मथुरा), नसीमुद्दीन सिद्दीकी (बिजनौर) नामांकन करेंगे. पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा भी आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे.
राजनीतिक दल लगातार अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रहे हैं और चुनाव प्रचार भी जोरों पर है.
पहले चरण में कहां पर है मतदान
बता दें कि पहले चरण में उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, पश्चिम बंगाल समेत कई बड़े राज्यों में मतदान होना है.
इसे भी पढ़ेंःराजद प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा पहुंची सीएम आवास, बीजेपी में होंगी शामिल, राजद के सुभाष यादव भड़के
इनमें आंध्र प्रदेश 25, अरुणाचल 2, असम 5, बिहार 4, छत्तीसगढ़ 1, जम्मू-कश्मीर 2, महाराष्ट्र 7, मणिपुर 1, मेघालय 2, मिजोरम 1, नागालैंड 1, ओडिशा 4, सिक्किम 1, तेलंगाना 17, त्रिपुरा 1, उत्तर प्रदेश 8, उत्तराखंड 5, पश्चिम बंगाल 2, अंडमान निकोबार 1 , लक्षद्वीप 1 सीटों पर मतदान होना है.
इसे भी पढ़ेंःनिर्वाचन आयोग के आदेश पर हटाये गये बोकारो डीसी डॉ शैलेश कुमार चौरसिया




