
Jamshedpur : कदमा थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना के बाद से कदमा पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गयी है. पुलिस को कई फुटेज भी हाथ लगे हैं. उसके आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस को लग रहा है कि चोरों की गिरफ्तारी जल्द ही हो जायेगी. इस मामले में पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है. पुलिस मामले में पुलिस चोरों की भी तलाश कर रही है जो इस तरह से मामले में पहले जेल जा चुके हैं.
भुक्तभोगी हैं टाटा स्टील के कर्मचारी
चोरों ने चोरी की घटना को टाटा स्टील के कर्मचारी देवाशीष मिश्रा के घर में अंजाम दिया है. उनका आवास कदमा फार्म एरिया रोड नंबर 8 में है. दोपहर के समय देवाशीष अपनी पहन से मिलने के लिए परिवार समेत गोलमुरी के एग्रिको की तरफ गये हुए थे. वे एक घंटे में ही घर पर लौट आये थे. यहां पर देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और घर के भीतर के सभी सामान बिखरे पड़े हैं.
चोरों को ये लगा हाथ
नकद 18 हजार रुपये, दो पीस डिजिटल कैमरा, सोने के जेवरात समेत कुल 15 लाख तक की संपत्ति का नुकसान परिवार के लोगों को हुआ है. घटना के बाद परिवार के लोग काफी भयभीत हैं. उनका कहना है कि अगर दिन में ही चोरी होगी, तब वे थोड़ी देर के लिए भी घर से बाहर नहीं निकल सकेंगे.
इसे भी पढ़ें- एमजीएम में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला पकड़ा तूल, जांच करने अस्पताल पहुंचे एसडीओ




