Read Next
18/11/2025
अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद सिद्दीकी मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, ईडी की रेड के बाद हुई गिरफ्तारी
19/07/2025
सीएम का रांचीवासियों को तोहफा, अरगोड़ा चौक से चापुटोली एलिवेटेड कॉरिडोर, करमटोली से साइंस सिटी तक बनेगा फ्लाईओवर
02/09/2024
मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, निगम सफाईकर्मी हड़ताल पर, कई काम लटके
02/03/2024
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और जयराम रमेश को भेजा क़ानूनी नोटिस, जानिए क्या है मामला
02/03/2024
युवराज सिंह का पंजाब के गुरदासपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार, कहा – लोगों का समर्थन और उनकी मदद करना पहली पसंद
01/03/2024
सीयूजे के प्रोफेसर भास्कर सिंह और उनके शोधार्थी डॉ. दीपेश कुमार को बायोडीजल पर मिला व्यावसायिक पेटेंट
01/03/2024
पाकुड़ में रंगदारी वसूलने के लिए फायरिंग कर दहशत फैलाने की योजना बनाने वाले 4 अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल व गोली बरामद
01/03/2024
जेल में बंद निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के सहयोगी ताराचंद और हरीश यादव की जमानत याचिका हाई कोर्ट ने की खारिज
01/03/2024
लैंड स्कैम: अमित कुमार अग्रवाल की जमानत याचिका हाई कोर्ट ने की खारिज
01/03/2024
लैंड स्केम मामले में निलंबित IAS छवि रंजन को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, चार सप्ताह के बाद होगी सुनवाई
Back to top button
New Delhi: देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं. पिछले 24 घंटे सें देश में कोरोना के 3900 मरीज सामने आये हैं. वहीं 195 लोगों की इस महामारी की वजह से जान गयी है.
भारत में कोरोना वायरस के कुल मामलों की तादाद 46,433 पहुंच गयी है. वहीं इससे मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 1,568 हो गयी.
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से 12,726 मरीज ठीक हो गये हैं और एक रोगी देश से बाहर जा चुका है. वहीं कोविड-19 से संक्रमित 32,138 मरीजों का अब भी इलाज चल रहा है. कुल मामलों में 111 विदेश नागरिक शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें- रांची: पुलिस मुख्यालय में पदस्थापित 30 पदाधिकारी व कर्मी हटाये गये
कहां कितने लोगों की गयी जान
पिछले 24 घंटों में पश्चिम बंगाल में 98 की मौत हुई है. इसके बाद महाराष्ट्र में 35, गुजरात में 29, राजस्थान में छह, उत्तर प्रदेश में पांच, पंजाब में दो, हरियाणा, तमिलनाडु और चंडीगढ़ में एक-एक मरीज की मौत हुई है.
देश में कोविड-19 से हुई 1,568 मौतों में से सबसे ज्यादा 583 लोगों की जान महाराष्ट्र में गयी है. इसके बाद गुजरात में 319, मध्य प्रदेश में 165, पश्चिम बंगाल में 133, राजस्थान में 77, दिल्ली में 64, उत्तर प्रदेश में 50 और आंध्र प्रदेश में 36 मरीजों ने दम तोड़ा है.
तमिलनाडु में मृतकों का आंकड़ा 31 तक पहुंच गया है, जबकि तेलंगाना में 29 लोगों की संक्रमण ने जान ली है. कर्नाटक में कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या 27 हो गयी है. पंजाब में कोरोना वायरस से हुई मौतों की संख्या 23 है, जम्मू कश्मीर में आठ और हरियाणा में छह मरीजों की जान इस विषाणु ने ली है. केरल और बिहार में चार-चार रोगियों की मौत हुई है.
मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, झारखंड में तीन लोगों की मौत हुई. मेघालय, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक मरीज की मौत हुई है. मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि मृतकों में 70 फीसदी से ज्यादा पहले से किसी न किसी बीमारी से पीड़ित थे.
इसे भी पढ़ें- पावर प्लांट्स के पास BCCL का 1900 करोड़ से अधिक बकाया, भुगतान नहीं होने के कारण कर्मियों की सैलेरी के लिए नहीं है राशि
कहां कितने मामले
मंत्रालय के आंकड़े मंगलवार सुबह अपडेट किये गये हैं जो बताते हैं कि देश में सबसे ज्यादा पुष्ट मामले महाराष्ट्र में हैं जहां 14,541 लोग कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं. इसके बाद गुजरात में 5,804, दिल्ली में 4,898, तमिलनाडु में 3,550, राजस्थान में 3,061 मध्य प्रदेश में 2,942 और उत्तर प्रदेश में 2,766 लोग संक्रमित हैं.
आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 1,650 हो गये हैं, जबकि पश्चिम बंगाल में 1,259 लोग संक्रमित हैं. पंजाब में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,233, तेलंगाना में 1,085, जम्मू-कश्मीर में 726, कर्नाटक में 651, बिहार में 528 और हरियाणा में 517 गयी है.
केरल में कोरोना वायरस के 500 मामले सामने आये हैं, जबकि ओडिशा में 169 मामले हैं. झारखंड में 115 और चंडीगढ़ में 102 लोग संक्रमित हुए हैं. उत्तराखंड में 60 मामले सामने आये हैं जबकि छत्तीसगढ़ में 58, असम में 43 और लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 41-41 मामले हैं. अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में 33 मामले हैं. त्रिपुरा में 29, मेघालय में 12 और पुडुचेरी में आठ मामले हैं जबकि गोवा में कोविड -19 के सात मामले सामने आये हैं. मणिपुर में दो मामले हैं जबकि मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामला है.
इसे भी पढ़ें- #CAA का विरोध करनेवाली जामिया स्टूडेंट सफूरा जरगर को प्रेग्नेंसी को लेकर किया जा रहा बदनाम