
Ranchi: कोरोना वायरस से फैली महामारी के दौर में अन्य तरह की इलाज में ग्रहण लग गया है. राज्य के बड़े और छोटे हर तरह के अस्पताल में मरीजों को एडमिट लेने से मना कर दिया जा रहा है. हिंदपीढ़ी से 2 महिलाओं के प्रसव के बाद उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के कारण गर्भवती महिलाओं की समस्या बढ़ गयी है.
डिलीवरी के लिए एडमिट करने से पहले सभी को कोरोना जांच करा लेने के लिए कहा जा रहा है. रिम्स के कोविड वार्ड में हर दिन बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं अपना कोरोना जांच कराने पहुंच रही हैं.
इससे पहले भी सिर्फ हिंदपीढ़ी से 113 और एक दिन में 56 गर्भवती महिलाओं का कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया था. महिलाओं को डिलिवरी से पहले कोरोना नेगेटिव होना जरूरी हो गया है. बिना जांच रिपोर्ट के महिलाओं को एडमिट लेने से अस्पताल मना कर रहे हैं.
दरअसल सदर अस्पताल रांची में महिला के प्रसव के बाद कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद वहां कार्यरत पांच नर्स भी पॉजिटिव हो चुकी हैं.
इसे भी पढ़ें – अलविदा हीरो! अपने जैसा संसार बनाना, अपनी पृथ्वी गढ़ना, अपना सूरज बुनना…
रिम्स का गायनी वार्ड भी हो चुका है संक्रमित
सदर अस्पताल में हिंदीपीढ़ी की महिला प्रसव के बाद पॉजिटिव पायी गयी थी. जिसके बाद वहां की पांच स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित हो चुकी हैं.
दरअसल सदर अस्पताल की इस गलती के बाद रिम्स के गायनी वार्ड में भी एक महिला के प्रसव के बाद वो कोरोना पॉजिटिव पायी गयी, जिससे रिम्स के 30 से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों पर कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा बढ़ चुका था.
बताया जा रहा है कि हिंदपीढ़ी की महिला जो रिम्स में कोरोना पॉजिटिव पायी गयी थी, उसने अपनी पहचान छुपायी थी. जिससे वजह से वहां मौजूद किसी ने भी पीपीई किट नहीं पहना था. जिससे उनपर भी संक्रमण का खतरा बढ़ गया. बाद में रिम्स प्रबंधन ने सभी कर्मियों का सैंपल लिया था, जिसमें से अधिकतर मेडिकल कर्मियों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है.
इसे भी पढ़ें – #RIMS निदेशक ने कहा था- पद छोड़ने के लिए अभी स्थिति अनुकूल नहीं; फिर भी स्वास्थ्य मंत्री ने कर दी अनुशंसा
नेगेटिव आ चुके लोगों को खुद से लेनी पड़ेगी अपनी जांच रिपोर्ट
रिम्स में जितने भी लोगों ने अपना कोरोना जांच कराया है. सभी के रिपोर्ट अधिकतम 5 दिन में आ जाते हैं. रिम्स प्रबंधन पॉजिटिव लोगों की रिपोर्ट जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को सौंप देती है. जिसके बाद प्रशासन पॉजिटिव आ चुके मरीजों को कोविड-19 अस्पताल ले आती है.
वहीं जिन लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आती है, उन्हें अपना रिपोर्ट खुद से पता करना पड़ता है या तो वे रिम्स आकर अपनी रिपोर्ट ले सकते हैं, या फिर दो डॉक्टरों के नंबर जारी किये गये हैं. जिनसे वे अपनी रिपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं.
साथ ही डॉ सुभाष के मोबाइल नंबर 9955393983 और डॉ विष्णुपति मोबाइल नंबर 9612470047 पर भी रिपोर्ट प्राप्त किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें –#NewsWingImpact : मंत्री आलमगीर ने कोरोना आपदा से जूझ रही पाकुड़ गौशाला के लिए एक लाख रुपये की अनुशंसा की




