JharkhandLead NewsRanchi

लैंड स्कैम : जमीन कारोबारी अफसर अली की डिस्चार्ज पिटीशन पर सुनवाई 6 मार्च को  

Ranchi : बरियातू स्थित सेना की भूमि की खरीद बिक्री घोटाले मामले में आरोपी अफसर अली की डिस्चार्ज पिटीशन पर ईडी कोर्ट में सुनवाई 6 मार्च को होगी. अफसर अली के खिलाफ मामले में आरोप पत्र दाखिल हो गया है और जांच पूरी हो गई है. वह 14 अप्रैल 2023 से न्यायिक हिरासत में जेल में हैं. अब उस पर आरोप गठन की प्रक्रिया होनी है, जिसे देखते हुए उसकी ओर से डिस्चार्ज पिटीशन दाखिल की गयी.

बता दें कि बरियातू स्थित 4.55 एकड़ सेना के कब्जेवाली जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े मामले में ईडी ने रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन, कारोबारी विष्णु अग्रवाल, बड़गाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, फर्जी रैयत प्रदीप बागची, जमीन कारोबारी अफसर अली, इम्तियाज खान, तल्हा खान, फैयाज खान व मोहम्मद सद्दाम,अमित अग्रवाल और दिलीप घोष के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है.

इसे भी पढ़ें – झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में सदस्य बने मोती जार्ज लकड़ा

Related Articles

Back to top button