
Dumka: राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने दुमका के बाबा बासुकीनाथ धाम में पूजा अर्चना की. इससे पहले आज सुबह उन्होंने देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में भी द्वादशलिंगों में से एक कामनालिंग बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना की थी. लालू यादव के साथ उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी भी थीं.
इसे भी पढ़ें:देवघर दौरे पर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव, बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पूजा के बाद लालू यादव ने मीडिया से बात की और कहा, “हमने कामना किया कि (भगवान) देश को बदलिए. (विपक्षी दलों का गठबंधन) इंडिया जो संगठन बना है, उसको जीत दिलाइए.” उन्होंने आगे कहा, ” देश और दुनिया में अत्याचार और अनाचार बढ़ गया है. (पीएम) नरेंद्र मोदी ने कुछ काम नहीं किया. खाली झूठ बोला.”
#WATCH हमने भगवान से कामना की है कि देश को बदलिए और INDIA गठबंधन को विजय बनाइए। देश में अत्याचार बढ़ गया और नरेंद्र मोदी ने कोई काम नहीं किया सिर्फ झूठ बोला: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और RJD प्रमुख लालू यादव, दुमका, झारखंड https://t.co/uVAqy2flYt pic.twitter.com/5JsvVzuaYw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 11, 2023
लालू यादव का राष्ट्रीय जनता दल विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ का प्रमुख हिस्सा है.गठबंधन की बिहार, बेंगलुरू और मुंबई की बैठक में लालू यादव ने बीजेपी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला था और आने वाले लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की जीत का दावा किया था.




