
Ranchi : छह दिनों वाला मॉनसून सत्र का एक भी दिन नहीं चल पाया. चौथे दिन की शुरुआत देख कर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि आज का दिन चलेगा या नहीं. चौथे दिन सत्र शुरू होने से पहले विपक्ष और सत्ता पक्ष के विधायकों ने जमकर नारेबाजी की. जहां विपक्ष ने मुख्यमंत्री रघुवर दास के हाय-हाय के नारे लगाए, तो वहीं सत्ता पक्ष ने भी प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन को आदिवासियों का शोषण करने वाला कहा. साथ ही बाबूलाल मरांडी के खिलाफ आदिवासी विरोधी होने का नारा लगा.
इसे भी पढ़ें- न्यूटन ट्यूटोरियल का खेल ! फॉरेस्ट्री से ग्रेजुएट टीचर पढ़ा रहे केमेस्ट्री
10.45 मिनट पर विपक्ष के नेता तख्ती लेकर विधानसभा परिसर के आगे धरने पर बैठ गए. कांग्रेसी नेताओं का नारा था कि लाठी और बंदूक वाली सरकार नहीं चलेगी. वहीं जेएमएम के विधायकों ने नारा लगाया कि भूमि अधिग्रण बिल वापस लो. इन सबके जवाब में सत्ता पक्ष के कई विधायक भी तख्ती लेकर आ गए. उनका नारा था बलात्कारियों को संरक्षण देने वालों होश में आओ. सत्ता पक्ष के विधायकों नारेबाजी करते हुए कहा कि विपक्ष दलित और आदिवासियों के साथ अन्याय करते आए हैं. करीब पंद्रह मिनट तक विधानसभा के आगे सत्ता पक्ष और विपक्ष का ये प्रदर्शन चलता रहा.
इसे भी पढ़ें- शेल कंपनी के नाम पर जालसाजी मामलाः व्यवसायी अमित सरावगी के ठिकानों पर CBI का छापा
इसे भी पढ़ें- यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, आंसूगैस के गोले दागे, कई कांग्रेसी घायल
सदन नहीं चला तो नहीं लेंगे वेतन : हेमंत
एक तरफ सत्ता पक्ष और विपक्ष का प्रदर्शन चल रहा था, तो दूसरी तरफ सारठ के विधायक कुणाल षाडंगी अतिक्रमण हटाने के तरीके को लेकर धरना पर बैठ गए. वहीं हेमंत सोरेन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जो विगत सदन की स्थिति है. अगर सदन यूं ही बाधित रहा तो हम झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक नैतिकता के आधार पर वर्तमान सत्रावधि का कोई भी वेतन नहीं लेंगे.
हंगामे के बाद दो बजे तक के लिए सदन स्थगित
सत्ता और विपक्ष के हंगामें के बाद सदन को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. गौरतलब है कि चार कार्य स्थगन के प्रस्ताव विपक्ष के द्वारा दिए गए जिसे विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव ने अमान्य कर दिया. जिसके बाद हंगामा बढ़ता देख ठीक है 11:53 पर विधानसभा अध्यक्ष ने सदन को 2:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया.
इसे भी पढ़ें- साबित कर सकता हूं कि सीएम ने भूमि अधिग्रहण बिल लाकर गलती की है : हेमंत
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




