
Tirth nath akash
Ranchi : सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक फिलहाल ब्रिटेन में फेक न्यूज के ख़िलाफ़ अभियान चला रही है. इससे जुड़े विज्ञापन का नाम फेक न्यूज इज़ नॉट आवर फ्रेंड’ दिया गया है. लेकिन अब फेसबुक का कहना है कि ऐसी पोस्ट करने वालों का अकसर बहुत अलग नजरिया’ होता है और उसे हटाना बोलने की आजादी के बुनियादी सिद्धांत के उलट होगा. फेसबुक ने कहा है कि वह फेक न्यूज को हटाएगा नहीं, बल्कि उसे न्यूज फीड में बहुत नीचे धकेल देगा. इसका मतलब फेक न्यूज फेसबुक पर मौजूद तो रहेगी लेकिन आसानी से दिखेगी नहीं.

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री के गृहनगर में नया फरमान, अब टॉमी, शेरू और ब्लैकी का भी देना होगा टैक्स
कैसे फैलता है फेक न्यूज
फेक खबरें यानि झूठी खबरें असली और सच्ची खबरों की तुलना में कहीं ज्यादा तेजी से फैलती हैं. एक अध्ययन में ये बात सामने आई. फेक न्यूज़ फ़र्ज़ी अकाउंट्स उतना नहीं फैला पाते जितना हम खुद अपने असली अकाउंट से फैलाते हैं. ऐसा इसलिए क्योकि हम सच्ची और झूठी खबर के बीच फर्क ही नहीं कर पाते.
मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के साथ जुड़े तीन शोधकर्ताओं ने “फेक न्यूज़ कैसे फैलती है” की जांच की. इस जांच में मीडिया लैब के सोरौश वासॉजी और देब रॉय, और स्लोअन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के सीनन अर्ल शामिल हुए. उन्होंने आमतौर पर यही देखा कि सोशल मीडिया में फेक न्यूज़ किस तरह फैलती है.

इसे भी पढ़ें : यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, आंसूगैस के गोले दागे, कई कांग्रेसी घायल
फेक खबरों से भारत भी नहीं रहा अछूता
पोस्टकार्ड न्यूज नामक समाचार पोर्टल के एक एडिटर को बेंगलुरु पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है. उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. पोस्टकार्ड डॉट कॉम के महेश विक्रम हेगड़े ने वेबसाइट पर एक फेक न्यूज चलाई थी जिसमें लिखा था कि बेंगलुरु में एक जैन मुनि पर कुछ मुस्लिम युवकों ने हमला कर दिया है. उसने घायल जैन मुनि की फोटो ट्वीट करते हुए लिखा था कि सिद्धारमैया सरकार में कोई सुरक्षित नहीं है. इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर हजारों बार शेयर किया जा चुका है. वहीं अधिकारियों ने बताया कि खबर में जिस जैन मुनि का जिक्र किया गया है असल में वह कनकपुरा में एक एक्सीडेंट में घायल हुए हैं
इसे भी पढ़ें : पहले तो फर्जी कंपनी बना ठग ली रकम, जेल से निकलते ही फिर बना ली नयी कंपनी
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




