
Ranchi : झारखंड हाई कोर्ट में जमानत याचिका पर सुनवाई की तिथि आगे बढ़ने के कारण लालू यादव काफी निराश हैं. माना जा रहा है कि इस निराशा की वजह से ही शनिवार को उन्होंने किसी से भी मिलने से इनकार कर दिया. जबकि, जेल मैनुअल के अनुसार शनिवार को तीन लोगों से मिलने की अनुमति मिली हुई है.
विजिटर भी निराश होकर लौटे
बता दें कि चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू यादव रिम्स के केली बंगले में अपनी सजा काट रहे हैं. छह नवंबर से पहले जहां केली बंगला जेल मैनुअल के उल्लंघन को लेकर सुर्खियों में रहा, वहीं शनिवार को केली बंगले में सन्नाटा पसरा हुआ है. यहां तक कि जेल आईजी से परमिशन लेकर आये लोग से भी लालू यादव ने मुलाकात करने से इनकार कर दिया. इससे लालू के समर्थक और मिलनेवाले निराश होकर लौटते नजर आये.
इसे भी पढ़ें- झारखंड में प्याज के स्टॉक पर पाबंदी, 25 मीट्रिक टन से ज्यादा स्टोर नहीं करेंगे कारोबारी
डॉक्टर बोले- लालू यादव की किडनी का क्रिएटिनिन लेवल बढ़ा
वहीं, लालू यादव के मुख्य चिकित्सक उमेश प्रसाद ने उनके स्वास्थ्य पर चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि उनकी किडनी का क्रिएटिनीन लेवल बढ़ गया है, जो अभी स्टेज-4 पर है. जैसे ही यह स्टेज-5 पर जायेगा, लालू यादव को किडनी के लिए डायलिसिस पर जाना पड़ सकता है. फिलहाल लालू यादव की किडनी 25% ही काम कर रही है.
इसे भी पढ़ें- अवैध जमाबंदी पर होगी कार्रवाई, म्यूटेशन के लंबित मामलों का भी होगा निपटारा




