BiharNEWS

मुजफ्फरपुर में सनकी पिता ने दो बच्चों की हत्या कर खुदकुशी की

Muzaffarpur: जिले के बेनीबाद ओपी क्षेत्र में एक सनकी बाप ने अपने दो मासूम बच्चों की गला और मुंह दबाकर हत्या कर दी, फिर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलने पर ओपी प्रभारी राजकुमार मौके पर पहुंचे. कमरे में दोनों बच्चे और फंदे से लटकी उनके बाप की लाश मिली. बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर लड़ाई-झगड़ा होते रहता था.

इसे भी पढ़ें : बिहार की आईपीएस बहू आइटीबीपी की डीआईजी अपर्णा को मिला राष्ट्रपति पदक

परिजनों के अनुसार दीपक की शादी 2011 में बबिता से हुई थी. दोनों को एक बेटी और एक बेटा था. परिजन भूषण कुमार के अनुसार, दीपक कोई काम नहीं करता था. इसे लेकर पति-पत्नी में हमेशा लड़ाई-झगड़ा होता था. पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच विवाद काफी बढ़ गया था. जिसके बाद पत्नी गुस्से में दोनों बच्चों को छोड़कर मायके चली गई थी. मृतक पिता की पहचान बलहा गांव निवासी दीपक कुमार राय (37), बेटी वाणी कुमारी (8) और बेटा प्रियांश (5) के रूप में हुई है. तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

Related Articles

Back to top button