
Ranchi: ओरमांझी थाना क्षेत्र के हुटुप में कुर्सी की एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. मौजूद लोगों ने पहले खुद ही आग बुझाने की कोशिश की. लेकिन देखते हो देखते आग ने विकराल रूप धारण कर पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया. आग इतनी भयावह है कि उसकी लपटें कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रही थी. बाद में सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची. प्लास्टिक फैक्ट्री में इस भयानक अगलगी की घटना से इलाके के लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है. इस अगलगी में फैक्ट्री में रखे लाखो के सामान मशीन जलकर राख हो गए. आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट से आग लगी है. भीषण आग लगने से लोग काफी दहशत में है. मौके पर क्षेत्र के प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार सोनी, अंचल अधिकारी विजय केरकेट्टा, सहित कई लोग पहुंचे.
इसे भी पढ़ें: गढ़वा में अवैध हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार, पूर्व में भी मादक पदार्थ तस्करी में जा चुका है जेल




