NEWS

LAC विवादः चीन के दावों की भारतीय सेना ने खोली पोल, पीएलए ने की फायरिंग, हमने संयम से लिया काम

New Delhi: वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन अपनी चालाकियों और चालबाजियों से बाज नहीं आ रहा. पहले उकसावे के कार्रवाई करता, फिर बातचीत की पहल और भारत पर ही सारा दोष मढ़ने की कोशिश. सोमवार रात की घटना को लेकर भी चीन ने कुछ ऐसा ही करने की कोशिश की.

चीन ने भारतीय सैनिकों पर एलएसी पार करने और फायरिंग करने का दावा किया था. जिसकी पोल भारतीय सेना ने खोलकर रख दी है.

इसे भी पढ़ेंः LAC पर तनातनीः चीन का आरोप, भारतीय सैनिकों ने घुसपैठ की कोशिश के दौरान फायरिंग की

चीन ने उकसाया, हमने संयम बरता-सेना

 लद्दाख में सीमा गतिरोध पर भारतीय सेना ने कहा कि चीन स्थिति को तनावपूर्ण बनाने के लिए लगातार उकसावे वाली कार्रवाई कर रहा है. चीन के आरोपों को सिरे खारिज करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने कभी भी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पार नहीं की. ना ही फायरिंग समेत किसी आक्रामक तरीके का इस्तेमाल नहीं किया.

भारतीय सेना की ओर से बताया गया कि पूर्वी लद्दाख में सोमवार की रात पीएलए के सैनिकों ने भारतीय सैनिकों को डराने के प्रयास में हवा में कुछ राउंड गोलियां चलाईं. गंभीर उकसावे के बावजूद भारतीय सैनिकों ने अत्यंत संयम बरता और परिपक्व एवं जिम्मेदार तरीके से व्यवहार किया.

इसे भी पढ़ेंः CoronaUpdate: रांची सिविल सर्जन हुए कोरोना पॉजिटिव, राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 52 हजार के पार

‘वेस्टर्न थियेटर कमांड’ का बयान गुमराह करने वाला

भारतीय सेना ने लद्दाख की घटना पर कहा कि ये चीनी पीएलए है जो समझौतों का स्पष्ट रूप से उल्लंघन कर रही है और आक्रामक तरीका अपना रही है. भारतीय सेना ने जानकारी दी कि सीमा पर जारी गतिरोध के बीच सोमवार को, चीनी पीएलए के सैनिकों ने एलएसी के पास हमारे एक अग्रिम ठिकाने के करीब आने का प्रयास किया. और हवाई फायरिंग भी की. लेकिन भारतीय सेना शांति एवं सौहार्द बरकरार रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं, साथ ही राष्ट्रीय संप्रभुता एवं अखंडता की हर कीमत पर सुरक्षा के लिए भी दृढ़ संकल्पित हैं.

सेना की ओर से जारी बयान में लद्दाख घटना पर चीनी सेना की ‘वेस्टर्न थियेटर कमांड’ के बयान को अपने और अंतरराष्ट्रीय लोगों को गुमराह करने की कोशिश करनेवाला बताया है.

चीन ने एलएसी पार करने का लगाया था आरोप

चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने दावा किया है कि सोमवार रात भारतीय सैनिकों ने चीन के इलाके में घुसने की कोशिश की और इस दौरान चीनी सैनिकों को चेताते हुए फायरिंग भी की. अखबार ने मंगलवार सुबह इसकी जानकारी चीनी सेना के वेस्टर्न थियेटर कमांड के प्रवक्ता के हवाले से दी है.

खबर में दावा किया गया है कि पैंगोंग सो के पास भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई. ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि भारतीय सेना ने पैंगोंग सो झील के दक्षिणी छोर के पास शेनपाओ की पहाड़ी पर एलएसी को पार किया. अखबार ने आरोप लगाया है कि पीएलए के बॉर्डर पर भारतीय जवानों ने बातचीत की कोशिश के बीच वार्निंग शॉट (चेतावनी के लिए हवा में फायरिंग) किये. जिसके बाद चीन की सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की.

बता दें कि 1975 के बाद ये पहली बार है जब एलएसी पर फायरिंग हुई है. इससे पहले दोनों देशों ने गोली न चलाने और किसी की जान ना गंवाने को लेकर समझौता किया था. लेकिन बीते 15 जून को पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में हुए हिंसक झड़प में देश के 20 जवान शहीद हुए और अब एलएसी पर गोली चली है.

 इसे भी पढ़ेंः चीन की वैक्सीन का क्लिनिकल ट्रायल: उत्पादन के लिए फैक्ट्री तैयार, साल के अंत तक बाजार में आ सकती है वैक्सीन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button