Giridih

गिरिडीह में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी

सांसद साक्षी जी महाराज पहुंचे शांति भवन कृष्ण मंदिर

Giridih: नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी, सृष्टि के तारणहार भगवान कृष्ण के जन्म का महापर्व जन्माष्टमी सोमवार को गिरिडीह में भी धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान श्रीकृष्ण मंदिरों का सजावट भी देखने को मिली. पहले पहर में मंदिरों में भगवान कृष्ण और राधा रानी की पूजा अर्चना की गयी. देर शाम कई मन्दिरों में भजन कीर्तन का आयोजन हुआ.

शहर के मकतपुर रोड स्थित प्रसिद्द शांति भवन आश्रम के कृष्ण राधा रानी मंदिर की सजावट पर्व को लेकर बेहद खास तरीके से किया गया. शाम में स्थानीय गायक ने  झुमाने वाले भजनों को गा कर भक्तो को खूब झुमाया. मौके पर यूपी के उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी जी महाराज भी कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल होने गिरिडीह पहुंचे थे. और मंदिर में हुए भव्य आयोजन में शामिल हुए. इस दौरान मंदिर के पुजारी समेत आश्रम की साध्वियों ने सांसद साक्षी जी महाराज का स्वागत भी भगवा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. भजनों का दौर देर रात तक जारी रहा. वही जब मध्य रात्रि में सृष्टि के तारणहार भगवान कृष्ण का जन्म हुआ, तो भक्तो में भक्ति का अद्भुत संचार दिखा. और मंदिरों में घंटे और मंदिरों में भक्तों की टोली खुशी से झूम उठी.

Related Articles

Back to top button