
Jamshedpur: कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म एवं हत्या मामले के विरोध में जमशेदपुर के सिख समुदाय द्वारा जिला मुख्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया गया. इस दौरान बड़ी संख्या मे महिलाएं भी प्रदर्शन में मौजूद रही. इन्होंने एक स्वर में देश में कठोर कानून बनाने की मांग की.
इन्होंने कहा की देश के अलग-अलग हिस्सों में महिलाओं के साथ जघन्य अपराध को अपराधी खुले आम अंजाम दे रहे हैं, लेकिन उन्हें हिरासत में भेजकर उलटे उनकी सेवा हो रही है. ऐसे में आवश्यकता है की देश में ऐसे अपराधियों के लिए कठोर कानून बनाया जाये और हमारे देश की बेटियों, महिलाओं को सुरक्षित किया जाये.




